अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष से युरोप को व्यापारयुद्ध की धमकी

वॉशिंगटन / ब्रूसेल्स : अमरिका में आयात होनेवाले सस्ते लोहा एवं ॲल्युमीनियम पर कर जारी करने की घोषणा करनेवाले डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोप के विरोध में व्यापार युद्ध की नई धमकी दी है। लोहा एवं ॲल्युमिनियम पर जारी कर को प्रतिउत्तर के तौर पर अमरिकी उत्पाद को लक्ष्य करने से यूरोपीय कंपनियों के गाड़ियों पर बड़ी तादाद में कर जारी किया जाएगा, ऐसा इशारा राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दिया है। ट्रम्प ने पिछले वर्ष में जर्मन वाहन कंपनियों पर टीका करते हुए, अमरिका में दाखिल होने वाले जर्मन गाड़ियों पर ३५ फीसदी कर जारी करने की धमकी दी थी।

व्यापारयुद्ध, धमकी, डोनाल्ड ट्रम्प, यूरोप, घोषणा, वॉशिंगटन, ब्रूसेल्स, ॲल्युमीनियम

शुक्रवार की सुबह अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने एक ट्विट करके अमरिका स्पष्ट तौर पर व्यापार युद्ध में उतरने की घोषणा की थी। व्यापार युद्ध के इशारे पर दुनिया भर से तीव्र प्रतिक्रिया आ रही है। यूरोपीय महासंघ के प्रमुख जीन क्लॉड जंकर ने अमरिका की कार्रवाई के बाद यूरोप स्वस्थ नहीं बैठेगा और उन्हें वैसा ही प्रत्युत्तर देने की तैयारी शुरू हुई है, इन शब्दों में सूचित किया था। जंकर ने अमरिकन बाइक, जींस एवं शराब उत्पाद पर जबरदस्त आयात करने के संकेत दिए थे।

व्यापारयुद्ध, धमकी, डोनाल्ड ट्रम्प, यूरोप, घोषणा, वॉशिंगटन, ब्रूसेल्स, ॲल्युमीनियम

जंकर इनके प्रत्युत्तर पर अमरिका राष्ट्राध्यक्ष ने आक्रामक रुख लिया है। ‘यूरोप में कार्यरत होने वाले अमरिकी कंपनियों पर पहले ही बड़े तादाद मे कर जारी किये थे। यह कर अधिक बढ़ाने का यूरोपीय महासंघ का इरादा दिखाई दे रहा है। अगर ऐसा हुआ तो यूरोप से अमरिका में आयात होने वाले गाड़ियों पर कर जारी किया जाएगा। यूरोपीय महासंघ ने यूरोप में अमरिकी गाड़ियों के व्यापार करना असंभव होने वाला है। इस व्यापार में असंतुलन है’, ऐसे शब्दों में ‘ट्विट’ करके राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने यूरोप को धमकाया है।

व्यापारयुद्ध, धमकी, डोनाल्ड ट्रम्प, यूरोप, घोषणा, वॉशिंगटन, ब्रूसेल्स, ॲल्युमीनियम

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने गुरुवार की रात अमरिका, लोहा एवं ॲल्युमीनियम जैसे आयात पर अधिक कर लादने की घोषणा की थी। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के अनुसार लोहे के आयात पर २५ फीसदी तथा ॲल्युमिनियम के आयात पर १० फीसदी कर लादे जाएंगे। उस पर कॅनडा, चीन, यूरोपीय महासंघ, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष एवं जागतिक व्यापार संघटना, से तीव्र प्रतिक्रिया आये थे। अमरिका के मित्र देश होनेवाले जापान एवं ऑस्ट्रेलिया ने भी इस घोषणा पर नाराजगी व्यक्त की है।

रविवार को चीन के संसदीय प्रवक्ताने फिर एक बार अमरिका को व्यापारयुद्ध के मुद्दे पर लक्ष्य किया है। ‘चीन को अमरिका के साथ व्यापारयुद्ध नहीं चाहिए पर अमरिका के कार्यवाहियों की वजह से अगर चीन के हितसंबंधों को झटका लगने वाला है, तो चीन स्वस्थ नहीं रहेगा। चीन आवश्यक उपाय योजना करेगा ऐसा इशारा संसद के प्रवक्ता झेंग येसुई ने दिया है। शनिवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के विधान पर तीव्र प्रतिक्रिया दी थी। ‘दुनिया का प्रत्येक देश अगर अमरिका की तरह व्यापार करने लगा, तो उसके अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर अत्यंत गंभीर परिणाम होंगे’, ऐसे चीन के विदेश मंत्रालय ने सूचित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.