भविष्य में अमरीका में राजनीतिक हिंसा अधिक बढ़ेगी – ‘सीबीएस यू गव्ह’ की रपट मे चेतावनी

वॉशिंग्टन – अमरिकी संसद के आम चुनाव जल्द ही होंगे और इसी बीच राजनीतिक हिंसा की तीव्रता अधिकाधिक बढ़ने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। अमरीका के शीर्ष समाचार चैनल ‘सीबीएस’ और ‘यु गव’ संस्था की रपट से यह बात सामने आयी है। आनेवाले समय में अमरीका में राजनीतिक हिंसा बढ़ेगी, यह विचार ६० प्रतिशत से अधिक लोगों ने व्यक्त किया है। कुछ दिन पहले  अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक लोकतंत्र के लिए खतरे में धकेल रहे हैं, यह बयान करके उनकी ‘एक्स्ट्रीमिस्ट’ यानी आतंकी कहकर अवहेलना की थी। इस पर जवाब देते हुए पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने बायेडेन ‘एनिमी ऑफ द स्टेट’ यानी देश का दुश्मन होने की आलोचना की थी। इस पृष्ठभूमि पर बढ़ती हिंसा का अनुमान जतानेवाली रपट सामने आना ध्यान आकर्षित कर रहा है।

अमरिकी प्रसारमाध्यम, अध्ययन मंड़ल, विश्लेषक एवं पूर्व सेना अधिकारी भी देश में तीव्र हो रहा राजनीतिक ध्रुवीकरण एवं उससे होनेवाले संघर्ष एवं हिंसा के मुद्दे पर लगातार ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। ‘ब्लैक लाईवज्‌‍ मैटर्स’ नामक गुट की हिंसा साल २०२० के अन्त में हुए राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव, उसके नतीजे और ६ जनवरी, २०२१ को ट्रम्प समर्थकों ने अमरिकी संसद में की हुई हिंसा के मुद्दे ज़िम्मेदार होने की बात कही जा रही है। अमरीका में वर्तमान बायडेन प्रशासन ध्रुवीकरण एवं मतभेद कम करने में नाकामयाब हुआ है। बल्कि, राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की नीति और निर्णयों के कारण अमरिकी जनता के मन में असंतोष अधिक तीव्र हुआ है।

अमरीका के अध्ययनकर्ता, इतिहासकार और विशेषज्ञों ने पिछले महीने ही बायडेन प्रशासन को इशारा दिया था कि, फिलहाल गृहयुद्ध के पहले जैसी स्थिति बनी हुई है। इससे पहले जारी हुए रपटों से राजनीतिक मुद्दों के लिए हाथ में शस्त्र उठा रहे अमरिकी  नागरिकों की संख्या बढ़ रही है, इस पर भी ध्यान आकर्षित किया गया था। ‘युनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया’ की रपट में ५० प्रतिशत से अधिक लोगों ने जल्द ही नए विश्वयुद्ध का विस्फोट होगा, यह अनुमान व्यक्त किया था। यह बात अमरीका के राजनीतिक दल के समर्थकों के बीच दूरी बढ़ने का मुद्दा सामने ला रही है। नई रपट से इसकी पुष्टि भी हुई है।

‘सीबीएस’ और ‘यु गव’ की रपट में ६४ प्रतिशत अमरिकी नागरिकों ने राजनीतिक हिंसा का खतरा बढ़ने का बयान किया है। इस विचार के लोगों की संख्या पिछले डेढ़ साल में भारी १३ प्रतिशत बढ़ी है। ८० प्रतिशत नागरिकों ने अमरीका का अधिक बटवारा हो रहा है, यह कहा था। ऐसे में ५० प्रतिशत से अधिक अफ़सरों ने, क्या भविष्य में अमरीका में लोकतंत्र बना रहेगा, इस पर आशंका जतायी है।

कुछ ही दिन पहले एक समारोह में राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प और उनके समर्थकों की तीखे शब्दों में आलोचना की थी। ट्रम्प के समर्थक चरमपंथी होने की बात दर्शाकर वे देश में लोकतंत्र के लिए खतरा निर्मां कर रहे हैं, यह आरोप बायडेन ने लगाया था। इसके जवाब में ट्रम्प ने बायडेन प्रशासन भ्रमिष्ट है, यह टिप्पणी करके उनकी संभावना ‘एनिमी ऑफ द स्टेट’ की है, ऐसा कहकर की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.