जापान के साथ सैन्य समझौता करने के लिए फिलिपाईन्स उत्सुक

मनिला – ‘साऊथ चायना सी’ क्षेत्र में चीन के साथ बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि पर फिलिपाईन्स ने जापन के साथ सैन्य समझौता करने के लिए उत्सुक होने का ऐलान किया है। इसके लिए राष्ट्राध्यक्ष फर्डिनांड मार्कोस ज्युनियर जापान के साथ ‘विजिटिंग फोसेर्ओस एग्रीमेंट’ भी कर सकते हैं, ऐसा फिलिपाईन्स ने कहा। जापान और फिलिपाईन्स में यह समझौता साऊथ चायना सी पर हक जता रहे चीन के लिए इशारा साबित होता है, ऐसा स्थानीय माध्यमों का कहना है।

साउथ चायना सी क्षेत्र की हमारी समुद्री सीमा एवं द्वीप समूहों पर चीन द्वारा कब्ज़ा करने का आरोप फिलिपाईन्स लगा रहा है। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फिलिपाईन्स के पक्ष में निर्णय लेके चीन को इस क्षेत्र से पीछे हटने की सूचना की थी। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय नियम और आदेशों को पैरोंतले रौन्दने वाले चीन ने इसे पूरी तरह से नज़रअंदाज़ करके फिलिपाईन्स के क्षेत्र में घुसपैठ जारी रखी थी।

इसके बाद चीन के ५०० से अधिक जहाज़ों के ‘फ्लोटिला’ ने फिलिपाईन्स की समुद्री सीमा में घुसपैठ की थी। साथ ही फिलिपाईन्स के तटरक्षक बल के जहाज़ों के करीब से खतरनाक ढ़ंग से गुज़रे थे। इसकी वजह से यहां तनाव निर्माण हुआ था। इसके बाद जापान ने फिलिपाईन्स की नौसेना की सहायता करने का ऐलान किया था।

इस पृष्ठभूमि पर फिलिपाईन्स ने जापान के साथ सैन्य समझौता करने की ओर कदम बढ़ाए हैं। यह सैन्य सहयोग किसी भी देश को लक्ष्य करने के लिए नहीं है, ऐसा फिलिपाईन्स ने कहा है। लेकिन, फिलिपाइन्स ने सीधे ज़िक्र किए बिना चीन के खिलाफ ही जापान से सैन्य सहयोग बढ़ाने की तैयारी करके चीन की वर्चस्ववादी नीति को जवाब देने की तैयारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.