जम्मू-कश्मीर की मुठभेड में बुर्‍हान वनि के उत्तराधिकारी की मौत; अलगावादियों द्वारा पथराव जारी

श्रीनगर, दि. २७ : २४ घंटों की कालावधि में भारतीय सेना ने, जम्मू-कश्मीर में घातपात करने के लिए तैयार १० आतंकवदियों को और पाकिस्तानी जवानों को मार गिराया है| इनमें हिजबुल मुजाहिद्दीन का नया कमांडर ‘शबझार अहमद बट’ और उसके साथीदार भी शामील हैं| शबझार की मौत के बाद अलगावादियों ने लगभग ५० जगहों पर पथराव शुरू किए हैं और राज्य में कई जगह पर ‘बंद’ जैसे हालात निर्माण हुए हैं|

जम्मू-कश्मीर के हालातों पर क़ाबू पाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सेना को खुली छूट दी गई है, ऐसा रक्षामंत्री अरुण जेटली ने हाल ही में कहा था| इसके अनुसार सेना सेना राज्य के आतंकियों के खिलाफ आक्रामकता से कार्रवाई कर रही है| साथ ही, नियंत्रणरेखा पर पाकिस्तानी सेना की घुसपैंठ और घातपात की साज़िश को नाक़ाम कर रही है| शुक्रवार के दिन उरी सेक्टर में सेना ने पाकिस्तानी बॉर्डर ऍक्शन टीम के दो जवानों को मार गिराया था| तभी शनिचर को उर के नज़दीक के रामपूर सेक्टर में घुसपैंठ की कोशिश करनेवाले छह आतंकवादियों को जवानों ने मौत के घाट उतारा|

जम्मू-कश्मीर की मुठभेडइसके बाद दक्षिण कश्मीर में त्राल में आतंकवादियों के साथ जवानों की मुठभेड हुई| इस जगह पर आतंकी छिप कर बैठे हैं, ऐसी जानकारी शुक्रवार को ही सेना को मिली थी| इस जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेना ने दोन आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा| इन आतंकवादियों में ‘शबझार अहमद बट’ यह हिजबुल मुजाहिद्दीन का नया कमांडर और उसका साथीदार शामिल था| हिजबुल का कमांडर बुर्‍हान वनि पिछले साल सुरक्षादल के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था| इसके बाद हिजबुल के कमांडर के तौर पर झाकीर मुसा को नियुक्त किया गया था| लेकिन कुछ मतभेदों की वजह से वह हिजबुल से बाहर निकला था| उसकी जगह पर नियुक्त किये गये शबझार की मौत की वजह से हिजबुल के सामने नयी समस्या निर्माण हुई है ऐसा दिखाई दे रहा है|

शबझार यह बुर्‍हान वनि का करिबी साथीदार था| कुछ दिन पहले, जम्मू-कश्मीर के दुर्गम इलाके में शबझार के खुलेआम घुमने के विडियों जारी हुए थे| उसकी मौत के बात अलगाववादियों को बड़ा झटका लगा है| इसी वजह से उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, शोपियान, अनंतनाग, श्रीनगर व कुपवाडा इन जिलों में ५० जगह पर पथराव शुरू किया है| इस पथराव की वजह से वातावरण काफी तंग हो चुका है| शोपियान में पाँच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं|

पथराव की वजह से यहाँ का माहौल तनावपूर्ण बना है| पथराव में पाँच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और पुलीस ने की कार्रवाई में एक आदमी की मौत हुई होकर, १९ लोग घायल हुए हैं ऐसी ख़बर है|

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ होने के कारण अस्वस्थ हुए अलगावादी पथराव करके अपनी निराशा दर्शा रहे हैं, ऐसा दिखाई दे रहा है| इस पथराव की ओर निर्देश करके, ‘पूरा जम्मू-कश्मीर अशांत है’ ऐसा दावा अलगावादी नेता कर रहे हैं| उसी समय सुरक्षा बल जनता पर अत्याचार कर रहा है, ऐसे भी इल्ज़ाम अलगाववादी नेताओं द्वारा लगाये जा रहे हैं|

आतंकवादियों का खुले आम समर्थन करनेवाले अलगावादियों का समर्थन पाकिस्तानी मिडिया कर रही है और आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर का मुद्दा उपस्थित करने के तैयारी में है| लेकिन जम्मू-कश्मीर की जनता इन अलगावादियों के साथ नहीं है| कुछ मुठ्ठीभर नेता पूरे जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधी नहीं हो सकते, ऐसा दावा विश्‍लेषक कर रहे हैं| हालाँकि कुछ ज़िलों में क़ानून और सुव्यवस्था स्थापित करने की चुनौति खड़ी है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के अन्य इलाकों में शांति और स्थिरता बरक़रार है, इस ओर भी जानकारों ने ग़ौर फ़रमाया है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.