अमरिका के ब्लैकमेल का पैलेस्टाइन शिकार नहीं बनेगा – वेस्ट बैंक के पैलेस्टिनी प्रशासन की आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकुकूटा – पिछले कुछ हफ़्तों में अमरिका ने वेस्ट बैंक साथ ही गाझापट्टी के पैलेस्टिनी शरणार्थियों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में कटौती की गई है। वेस्ट बैंक का अब्बास प्रशासन इस्राइल के साथ शंतिचर्चा शुरू करे, इसलिए अमरिका आर्थिक सहायता रोककर पैलेस्टाइन को ‘ब्लैकमेल’ करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन पैलेस्टिनी प्रशासन अमरिका की इस दादागिरी का शिकार नहीं होने वाला है, ऐसी आलोचना पैलेस्टिनी नेता ने की है। साथ ही अमरिका की इस भूमिका की वजह से अंतर्राष्ट्रीय कानून और सुव्यवस्था को खतरा निर्माण हो सकता है, ऐसी सूचक चेतावनी पैलेस्टिनी प्रशासन ने दी है।

पैलेस्टिनी प्रशासन, आलोचना, वेस्ट बैंक, अमरिका, ब्लैकमेल, आर्थिक सहायता, पैलेस्टाइन, गाझापट्टी

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने कुछ दिनों पहले गाझापट्टी और वेस्ट बैंक के पैलेस्टिनी शरणार्थियों को आपूर्त किए जाने वाली करोड़ों की आर्थिक सहायता रोकने के आदेश दिए थे। अब तक अमरिका ने पैलेस्टाइन को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को नहीं रोका था। उस वजह से ट्रम्प ने लिया हुआ यह निर्णय बहुत ही आक्रामक होने की चर्चा शुरू हुई थी। इस निर्णय की वजह से इस्राइल और पैलेस्टाइन के बीच शांति चर्चा के बारे में बाकी रह गई आशा भी मिटटी में मिलने की आलोचना पैलेस्टिनी नेताओं ने की है।

लेकिन ट्रम्प के वरिष्ठ सलाहकार जैरेड कशनर ने अमरिका के प्रमुख दैनिक को दी हुए साक्षात्कार में पैलेस्टिनियों की आर्थिक सहायता को रोकने के निर्णय का समर्थन किया। अमरिका की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक सहायता की वजह से कुछ गलतफैमियां निर्माण हुईं हैं। लेकिन इसके आगे अब ऐसा नहीं होगा। साथ ही आर्थिक सहायता रोकने की वजह से शंतिचर्चा शुरू करने की संभावना बढ़ने का दावा कशनर ने किया है। उसीके साथ ही जेरुसलेम को इस्राइल की राजधानी घोषित करने का ट्रम्प का निर्णय उचित था, ऐसा भी कशनर ने कहा है।

अमरिका ने रोकी हुई आर्थिक सहायता और कशनर का साक्षात्कार इस पर पैलेस्टिनी नेताओं ने कड़ी आलोचना की है। इस्राइल और पैलेस्टाइन के बीच शंतिचर्चा शुरू हो, इसके लिए अमरिका के पास कोई भी नई योजना न होने का आरोप पैलेस्टाइन के वरिष्ठ नेता ‘साएब एरेकत’ ने किया है। शान्तिचर्चा में इस्राइल का महत्व बढ़ाकर अमरिका नया प्रस्ताव प्रस्तुत कर रहा है, ऐसा आरोप भी एरेकत ने किया है। इस वजह से अमरिका की यह योजनाएं पैलेस्टिनी प्रशासन को मान्य नहीं हैं। ऐसा एरेकत ने कहा है। अमरिका का शान्तिचर्चा का प्रस्ताव इस्राइल समर्थक है, ऐसी आलोचना पैलेस्टाइन के वरिष्ठ नेता ने की है।

गाझापट्टी और वेस्ट बैंक की जनता को मिलने वाली आर्थिक सहायता रोककर अमरिका पैलेस्टाइन को ‘ब्लैकमेल’ करने की कोशिश कर रहा है, ऐसा आरोप पैलेस्टिनी प्रशासन के प्रवक्ता ‘नाबिल अबू रुदेनेह’ ने किया है। साथ ही जेरुसलेम यह इस्राइल और पैलेस्टाइन के बीच महत्वपूर्ण मुद्दा है, ऐसे में अमरिका ने सीधे जेरुसलेम को इस्राइल की राजधानी घोषित करके बड़ी गलती करने की चेतावनी रुदेनेह ने दी है। लेकिन अमरिका के इस ब्लैकमेल का पैलेस्टाइन शिकार नहीं होने वाला है। अंतर्राष्ट्रीय स्तरपर इसके खिलाफ मदद मांगेंगे, ऐसा पैलेस्टिनी प्रवक्ता ने कहा है।

दौरान, पैलेस्टाइन ने इस्राइल के साथ शांतिचर्चा शुरू की तो आर्थिक सहायता का रास्ता साफ़ करने का प्रस्ताव अमरिका ने पैलेस्टिनी नेताओं के सामने रखा है। लेकिन इस प्रस्ताव को स्वीकार करके राष्ट्राध्यक्ष अब्बास का प्रशासन शांतिचर्चा शुरू करने के लिए तैयार नहीं है। आने वाले समय में भी पैलेस्टिनी प्रशासन की भूमिका में बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.