पाकिस्तान का लोकतंत्र केवल नाम का – पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसेन हक्कानी

वॉशिंगटन/इस्लामाबाद – पाकिस्तान का लोकतंत्र केवल नाम के लिए है| वास्तव में यह देश तानाशाही वृत्ती के लष्कर के कब्जे में है, यह आलोचना पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसेन हक्कानी इन्होंने की है| हुसेन हक्कानी ने अमरिका में बतौर पाकिस्तान के राजदूत काम किया है| अमरिका में आयोजित एक परिषद को संबोधित करते समय हक्कानी इन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा सरकार भी लष्कर की सूचना पर काम कर रही है, यह आरोप किया है| पाकिस्तान के अंतर्गत सुरक्षा राज्यमंत्री ने हफीज सईद को संपूर्ण सुरक्षा देने की गवाही देने का व्हीडीओ इसी दौरान प्रसिद्ध हुआ है| इस वजह से पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अधिकारी ने किए दावे का समर्थन हो रहा है|

‘साऊथ एशियन्स अगेन्स्ट टेररिझम ऍण्ड फॉर ह्युमन राईटस्’ ने अमरिका में इस चर्चासत्र का आयोजन किया था| इस चर्चासत्र में हुसेन हक्कानी इन्होंने पाकिस्तान की आलोचना की| इस देश में सिर्फ नाम के लिए लोकतंत्र है| वास्तव में यह देश विस्तारवादी और तानाशाही मानसिकता रख रहे लष्कर के नियंत्रण में ही है| पाकिस्तान में मानवाधिकार का हनन हो रहा है और यह अल्पसंख्य सुरक्षित नही है, यह हक्कानी ने कहा है|

साथ ही पाकिस्तान की सरकार लष्कर की सूचनाओं का पालन कर रही है, यह बताकर इस देश में लोगों की सरकार भी जनता के अधिकार की रक्षा नही कर सकती, यह आरोप हक्कानी ने किया है| पाकिस्तान में अभिव्यक्ती स्वतंत्रता का गला घोटा जा रहा है और पाकिस्तान में माध्यमों को भी आजादी नही दी जैती, यह आलोचना हक्कानी इन्होंने की है|

‘जमात उल दवा’ और तेहरिक ए लबैक’ जैसी आतंकी संगठनों की पाकिस्तान की व्यवस्था सुरक्षा कर रही है| इतना ही नही तो उन्हे देश की मुख्य धारा में लाने की कोशिष भी लष्करी व्यवस्था कर रही है, इस ओर हक्कानी ने ध्यान आकर्षित किया है| उसी समय आतंकी संगठनों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति के भीषण परिणाम पाकिस्तान को आजतक सहना पड रहा है| पाकिस्तान की जनता ने इस आतंकी नीति की बहुत बडी किमत चुकाई है, इसकी याद हक्कानी ने कराई|

सिंध और बलुचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान सबसे अधिक जुल्म कर रहा है| इस प्रांत की संस्कृति नष्ट करने की कोशिष शुरू है| अपने देश में एक ही संस्कृति का पुरस्कार करने की नीति के तहत यह कार्रवाई हो रही है| वास्तविक में सांस्कृतिक विविधता से कोई भी अधिक सक्षम होता है| संस्कृति का नाश करके कोई भी देश सामर्थ्यशाली नही हो सकता, यह कहकर हक्कानी ने पाकिस्तान की इस नीति पर आलोचना की| साथ ही बलुचिस्तान में हजारा समुदाय के नागरिकों को लक्ष्य करे खत्म किया जा रहा है, यह आरोप भी उन्होंने रखे|

पाकिस्तान के लष्कर प्रमुख ने इसके आगे यह नही होगा, इसकी गवाही दी थी| इसके बाद हजारा की कत्ल करने का सिलसिला रुका| लेकिन यह गवाही इसके पहले किसी भी पाकिस्तानी लष्कर प्रमुख ने दी नही थी, इस ओर भी हक्कानी ने ध्यान आकर्षित किया| पाकिस्तान की आंतकवाद का समर्थन करने की नीति पर हक्कानी कडी आलोचना कर रहे थे, तभी पाकिस्तान की नई सरकार भी यही नीति चला रही है, यह स्पष्ट हुआ है| पाकिस्तान के अंतर्गत सुरक्षा राज्यमंत्री शहरयार आफ्रिदी इन्होंने हफिज सईद की ‘मिल्ली मुस्लिम लीग’ पक्ष के नेताओं को दिेए आश्‍वासन से यही बात स्पष्ट हुई है|

जबतक पाकिस्तान में इम्रान खान इनकी तेहरिक ए इन्साफ पक्ष की सरकार है तबतक हफिज सईद की रक्षा होगी, यह आफ्रिदी इन्होंने कहा है| इस संबंधी एक व्हीडीओ सामने आया है| साथ ही मुंबईपर हुए आतंकी हमले का सूत्रधार हफिज सईद यानी पाकिस्तान की आवाज है और अपनी सरकार सईद के पीछे खडी रहेगी ऐसा आफ्रिदी ने कहा है, यहभी इस व्हीडीओ से स्पष्ट हुआ है| इस वजह से पाकिस्तान की नई सरकार का एक बार फिर से पर्दाफाश हुआ है और इस सरकार की नीति पहले की सरकार से अलग नही है, यह इससे स्पष्ट हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.