भारत के प्रतिहमले मे पाकिस्तान के १० से १२ सैनिक ढेर पाकिस्तानी लष्कर की २ चौकियाँ तबाह

जम्मू:  इस के साथ बीएसएफ के इस हमले में पाकिस्तान की २ चौकियां तबाह हुई है। नए वर्ष में भारत से पाकिस्तान को मिला यह पहला झटका ठहरा है।

बुधवार रात पाकिस्तान की गोलीबारी में सीमा सुरक्षा दल के बीएसएफ हेड कांस्टेबल आर.पी.हजारा शहीद हुए थे। शहीद हेड कॉन्स्टेबल हजारा इनका उस दिन जन्म दिन था। रातभर गोलीबारी शुरू रखने वाले पाकिस्तान को गुरुवार की सुबह भारतीय जवानों ने जबरदस्त प्रत्युत्तर देकर शहीद जवान का बदला लिया। पाकिस्तान से किए जाने वाले मोर्टर्स हमले की दिशा पहचान कर, भारतीय जवानों ने उस दिशा में मोर्टर्स हमले एवं गोलीबारी की है।

बीएसएफ के जवानों ने किए अचूक हमले से रात भर मोर्टर्स हमले करने वाली दोनों चौकियां तबाह हुई है। तथा पाकिस्तान के १० से १२ जवान भी इस हमले में ढेर होने की बात कही जा रही है। भारतीय जवानों ने प्रत्युत्तर देने के लिए इस जबरदस्त हमले के बाद पाकिस्तान को गोलीबारी रोकनी पड़ी। तथा पाकिस्तान के अनेक जवान जख्मी होने का भी वृत्त है।

जम्मू कश्मीर में बीएसएफ के महानिरीक्षक राम अवतार ने भारतीय जवानों के प्रति हमले में पाकिस्तान के मूलभूत सुविधा, चौकी, शस्त्रास्त्र का बड़ा नुकसान होने की बात कही है। पर इस में पाकिस्तान के कितने जवान मारे गए हैं, इस बारे में निश्चित कहना संभव नहीं है, ऐसा स्पष्ट किया है। इस के साथ अरनिया सेक्टर में घुसपैठ करने के प्रयत्न में जवानों ने उधेड़ा है और इस में एक आतंकवादी ढेर हुआ है। तथा तीन से चार आतंकवादी फिर से पाकिस्तान में वापस लौटे हैं।

पिछले हफ्ते में राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान के बॉर्डर एक्शन टीम ने डरपोक हमला किया था। उस में एक मेजर के साथ ४ जवान शहीद हुए थे। उस के बाद कुछ ही घंटों में भारतीय लष्कर के घातक कमांडो ने पथक ने नियंत्रण रेखा लांघकर पाकिस्तान के गश्ती पथक पर हमला किया था। इसमें पाकिस्तान के लगभग सात से आठ जवान ढेर हुए थे। आगे चलकर पाकिस्तान को उनकी ही भाषा में प्रत्युत्तर मिलेगा, ऐसा संदेश भारतीय सुरक्षा दल ने इस कारवाई द्वारा किया था।

दौरान, जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के प्रयास में बड़ी तादाद में बढे हैं और अनेक आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ की तैयारी में होने की बात सामने आई है। इस पृष्ठभूमि पर भारतीय लष्करने ऑपरेशन अलर्ट हाथ लेने की जानकारी बीएसएफ के महा निरीक्षक ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.