देश में कोरोनावायरस के मरीज़ों की संख्या ८०० पर पहुँची

नयी दिल्ली/मुंबई – कोरोनावायरस से मृत हुए लोगों की संख्या १७ हुई होकर, संक्रमित हुए लोगों की संख्या ८०० से उपर पहुँच चुकी है। शुक्रवार के एक दिन में १०० नये मरीज़ पाये गए हैं। अब तक देश में एक दिन में दर्ज़ हुई कोरोनावायरस की यह सबसे ज़्यादा मरीज़संख्या है। इनमें केरल और महाराष्ट्र में संक्रमित मरीज़ों की संख्या सर्वाधिक है। केरल में अब तक १७६ कोरोनावायरस के मरीज़ पाये गये हैं; वहीं, महाराष्ट्र में १५६ मामलें समने आये हैं। राज्य के सांगली ज़िले के इस्लामपुर में कोरोनावायरस के १२ नये मरीज़ पाये गये। यहाँ पर एक ही परिवार के २३ लोगों को इस वायरस का संक्रमण हुआ होने के कारण खलबली मची है।

शुक्रवार को देश में कोरोनावायरस के संक्रमण से मृत हुए लोगों की संख्या चार से बढ़ी। कोरोनावायरस ना फ़ैलें, इस महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकें, इसलिए सरकार ने लॉकडाऊनसमेत अन्य उपाययोजनाएँ कीं हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर आ रहे हैं और भीड़ कर रहे हैं। साथ ही, अलग रहने के लिए कहे गये संदिग्ध मरीज़ों द्वारा अक्षम्य ग़ैरज़िम्मेदाराना बर्ताव किया जा रहा होने की घटनाएँ भी सामने आ रहीं हैं। विदेश से लौटे एक आयएएस अधिकारी ने, अन्यों से अलग रहने का नियम तोड़कर केरल से कानपूर तक का प्रवास किया; वहीं, इस वायरस का संक्रमण हो चुका एक व्यक्ति नियम तोड़कर मुंबई के सैफी अस्पताल के एक ज्येष्ठ डॉक्टर से मिला था। इस कारण इस डॉक्टर के साथ उनके परिजन भी इस संक्रमण से बाधित हुए। इस ज्येष्ठ डॉक्टर का शुक्रवार को दुर्भाग्यवश् निधन हो गया। ऐसी लापरवाहे के कारण इस संक्रमण के मरीज़ बढ़ते हुए दिखायी दे रहे हैं।

देश में कोरोनावायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या ८०० के उपर पहुँच गयी है। केरल में एक दिन में ३९ नये मरीज़ पाये गए; वहीं, महाराष्ट्र में २८ नये मरीज़ दर्ज़ किये गए। एक दिन में देश में १०० नये मरीज़ पाये गए। एक दिन पहले ८० नये मरीज़ पाये गए थे।

महाराष्ट्र में सांगली के इस्लामपुर में १५  लोगों का परीक्षण अहवाल पॉझिटिव्ह आया। ये सब लोग, इससे पहले यहाँ पाये गए मरीज़ों के संपर्क में आये थे। इनमें से १२ लोग एक ही परिवार से हैं। वहीं, अब तक इसी परिवार के कुल २३ सदस्यों को कोरोना हुआ होने की बात सामने आयी है। उसके बाद इस इलाक़े को सील कर दिया गया है। शुक्रवार को नागपुर के ४ लोग कोरोना से संक्रमित पाये गए। साथ ही, मुंबई और ठाणे में और दो मरीज़ पाये गए।

अब तक राजस्थान में ४५, पंजाब में ३८ मरीज़ पाये गए हैं। पंजाब में केवल एक व्यक्ति के संपर्क में आये २७ लोगों को कोरोना हुआ है। उस व्यक्ति की पिछले हफ़्ते इस बीमारी से मौत हो गयी।

इसी बीच, यदि एक व्यक्ति ने भी लॉकडाऊन तथा अन्य सूचनाओं का पालन नहीं किया, तो सरकार के ये सारे प्रयास मिट्टी में मिल जायेंगे, ऐसा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को १० हज़ार वेंटिलेटर की सप्लाई करने का ऑर्डर दिया है। उसी प्रकार, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेडला (बीईएल) को ३० हज़ार वेंटिलेटर की खरीदारी करने के लिए कहा है, ऐसी जानकारी इस अधिकारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.