देश में कोरोनावायरस के मरीज़ों की संख्या ३६०० से उपर – महाराष्ट्र में ६६१ मरीज़

नयी दिल्ली – देश में कोरोनावायरस के मरीज़ों की संख्या ३६०० से उपर पहुँच चुके है। महज़ १२ घंटों में ३०० से अधिक नये मरीज़ दर्ज़ हुए होकर, शनिवार को महाराष्ट्र में ही १४५ नये मरीज़ पाये गए; वहीं, रविवार सुबह और २६ मरीज़ दर्ज़ हुए। इससे राज्य के मरीज़ों की संख्या ६६१ पर पहुँच गयी। इसमें सबसे ज़्यादा मरीज़ मुंबई में हैं। मुंबई में पिछले चौबीस घंटों में और चार लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई और ५२ नये मरीज़ पाये गए। इससे अकेली मुंबई में, इस वायरस का संक्रमण होकर जान जानेवालों की संख्या २२ हो गयी है।

देश में कोरोनावायरस के मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। लेकिन अभी भी भारत में समूह संक्रमण शुरू नहीं हुआ है, ऐसा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है। मरीज़ों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी यह दिल्ली में ग़ैरज़िम्मेदाराना तरीके से धार्मिक कार्यक्रम में सहभागी हुए तबलिघी जमात इस संगठन के सदस्यों के कारण हुई है, ऐसे आरोप हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की थी। वैसे ही, देश में इस संक्रमण से बाधित लोगों में से ८० प्रतिशत मरीज़ ५० साल से कम उम्रवाले हैं। इनमें से ४२ प्रतिशत मरीज़ २० से ४० उम्रगुट के हैं; वहीं, ९ प्रतिशत मरीज़ ये २० से कम उम्र के हैं, ऐसा स्वास्थ्य मंत्रालय की ही जानकारी से स्पष्ट हो रहा है। दुनिया के अन्य देशों में, जहाँ कोरोना का फैलाव तेज़ी से शुरू है, वहाँ ६० से अधिक उम्रवाले नागरिकों को कोरोना का ख़तरा अधिक है, ऐसा सामने आया था। लेकिन भारत में इससे विपरित परिस्थिती दिखायी देती है।

देश में सबसे अधिक मरीज़ महाराष्ट्र में पाये गए हैं। शनिवार के एक ही दिन में राज्य में १४५ नये मरीज़ दर्ज़ हुए। देश के किसी भी राज्य में अब तक एक ही दिन में इतने मरीज़ दर्ज़ नहीं हुए हैं। महाराष्ट्र में इस वायरस के कारण होनेवालीं मृत्युओं का रेट भी देश की औसत की तुलना में अधिक है। शनिवार को राज्य में ८ लोगों की मृत्यु हुई। इनमें से चार लोग मुंबई के थे, दो जलगांव के, एक अमरावती का और एक ठाणेस्थित मुंब्रा का है। इससे राज्य में इस संक्रमण के कारण मरे हुए लोगों की संख्य बढ़कर ३४ हुई है। इनमें से २२ मृत्यु केवल मुंबई में हुईं हैं।

शनिवार को राज्य में एका दिन में मरीज़ों की संख्या ३० प्रतिशत से बढ़कर ६३५ पर गयी थी। मुंबई में मरीज़ों की संख्या सबसे अधिक है। मुंबई में अबतक ३७७ मरीज़ पाये गए हैं। राज्य में अब तक पाये गए मरीज़ों में से ६० प्रतिशत मरीज़ मुंबई के हैं, यह इससे स्पष्ट होता है। रविवार को मुंबई की धारावी में और दो कोरोना रुग्ण पाये गए। धारावी जैसे घनी आबादीवाले भाग में कोरोना के मरीज़ मिलना शुरू होने के बाद प्रशासन तथा यंत्रणाओं के सामने कीं चुनौरियां बढ़ीं हैं। रविवार सुबह और २६ नये मरीज़ राज्य में पाये गए। इससे मरीज़ों की कुल संख्या ६६१ पर पहुँची। इनमें से १७ मरीज़ पुणे के और चार मरीज़ पिंपरी-चिंचवड के हैं।

इसी दौरान शनिवार रात तक तमिलनाडू में और ७४ नये मरीज़ पाये गए। इनमें से ७३ ये तबलिघी जमात से संबंधित थे। तबलिघी जमात के कार्यक्रम में सहभागी हुए १०२३ लोगों की जाँच रिपोर्ट अब तक पॉझिटिव्ह आईं हैं। इसी कार्यक्रम में सहभागी हुए और भारत से भागने की कोशिश में होनेवाले ८ मलेशियन नागरिकों को रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ़्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.