भारत में कोरोना मृतकों की संख्या एक लाख पर

नई दिल्ली – देश में कोरोना के मृतकों की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हुई है। साथ ही कोरोना संक्रमितों का आँकड़ा अब ६४ लाख से अधिक हुआ है। कोरोना वायरस की वजह से विश्‍वभर में हुई मौतों में से १० प्रतिशत मौतें भारत में हुई हैं। विश्‍व में अब तक १०.३० लाख कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। इनमें से सबसे अधिक मृत्यु अमरीका में हुई है और दूसरे क्रमांक पर ब्राज़िल है। इस महामारी से एक लाख से अधिक मौतों वाला भारत तीसरे क्रमांक पर है।

मृतकों की संख्या

विश्‍व में फिलहाल प्रति दिन चार से छह हज़ार कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो रही है और इसी दौरान भारत में प्रति दिन करीबन एक हज़ार संक्रमित दम तोड़ रहे हैं। इसके अनुसार मौजूदा स्थिति में विश्‍व में कोरोना से मरनेवालों में से १५ से २५ प्रतिशत लोग भारत में दम तोड़ रहे हैं। लेकिन, देश में सामने आ रहे कोरोना संक्रमितों की तुलना में भारत में कोरोना का मृत्युदर काफी कम होने का दावा किया जा रहा है।

देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की मृत्यु महाराष्ट्र में हुई है। शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र में ४२४ कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई और १५,५९१ नए मामले दर्ज़ हुए। राज्य में अब तक कुल ३७,४९० कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। इनमें से ९,०११ संक्रमितों की मृत्यु मुंबई में हुई है। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में सबसे अधिक ९,६५३ कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। शुक्रवार के दिन तमिलनाडु में ६७ कोरोना संक्रमित मृत हुए और ५,५०० नए मरीज़ देखे गए।

कर्नाटक में बीते चौबीस घंटों में १२५ संक्रमित मृत हुए और ८,७९३ नए मामले सामने आए। कर्नाटक में अब तक कुल ९,११९ संक्रमितों की मृत्यु हुई है। इसके बाद आंध्र प्रदेश में इस महामारी से ५,९०० संक्रमित मृत हुए हैं। दिल्ली में कोरोना से मरनेवालों की संख्या ५,४३८ हुई है। इसके अलावा पश्‍चिम बंगाल में अब तक ५,०७० संक्रमितों की मृत्यु हुई है।

इसी बीच ‘आयसीएमआर’ ने अब तक ७.३७ करोड़ लोगों का कोरोना परीक्षण किया है। गुरूवार के दिन ११ लाख लोगों का परीक्षण किया गया। देश में परीक्षण में कोरोना पॉज़िटिव देखे जानेवाले मरीजों की मात्रा ७ प्रतिशत है। इसी बीच देश में इलाज से ठीक होनेवाले कोरोना संक्रमितों की मात्रा ८३.७० प्रतिशत हुआ है। अब तक देश में ५३.५२ लाख कोरोना संक्रमित इलाज़ के बाद स्वस्थ हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.