रशिया पर होनेवाले हमले को परमाणू हमले से जवाब देने की तैय्यारी रखो – रशियन संसद सदस्यों का प्रस्ताव

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

मॉस्को – रशिया पर होनेवाले कोई भी हमले को परमाणू हमले से जवाब देना चाहिए, ऐसी सिफारिश रशियन संसद सदस्यों ने की है| इसलिए रशिया के ‘न्यूक्लिअर डॉक्ट्राइन’ में जरुरी बदल तत्काल किए जाने चाहिए, ऐसी आग्रही भूमिका भी संसद सदस्यों ने ली है| एक तरफ रशियन संसद सदस्य परमाणू हमले की सिफारिश कर रहे है, वहीं दूसरी ओर देश के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतनि ने रशियन कंपनियों को प्रक्षेपास्त्र और ‘स्मार्ट वेपन्स’ के निर्माण को गती देने की सूचना की है| रशिया की यह गतिविधियां, अमरिका द्वारा परमाणू हथियारों के ‘आयएनएफ’ समझौते से बाहर निकलने के फैसले को जवाब देने के तैय्यारी का हिस्सा माना जा रहा है|

अमरिका ने ‘आयएनएफ’ समझौते से पिछे हटने के बाद रशिया ने उसके खिलाफ आक्रामक कार्रवाई के संकेत दिए है| राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने अपनी चेतावनी में करारे जवाब का जिक्र करते हुए रशिया हथियारों की दौड में शामिल नही होगा यह स्पष्ट किया| इस बात से उन्होंने रशिया के सज्जता की तैय्यारी शुरु हो चुकी है, ऐसा एहसास दिलाया है| रक्षादल के अधिकारियों के साथ हुई बैठक और संसद द्वारा आया प्रस्ताव उसी का हिस्सा है| इस बैठक के बाद पुतिन ने गुरुवार को दक्षिण रशिया में ‘मिलिटरी सायन्स पार्क’ को भेट देकर रक्षा कंपनियों के प्रतिनिधी और सैनिकी अधिकारियों को संबोधित किया|

उस से पहले बुधवार को रशियन संसद सदस्यों ने रशिया के ‘न्यूक्लिअर डॉक्ट्राइन’ में बदलाव का प्रस्ताव सामने रखा है| रशिया द्वारा चार साल पहले अपने ‘न्यूक्लिअर डॉक्ट्राइन’ में बदलाव किये थे| इस अनुसार, दो प्रकार के स्थिती में रशिया को परमाणू हमले की मंजूरी थी| उस में रशिया या दोस्त राष्ट्र पर किया परमाणू हमला या सर्वसंहारक शस्त्र का हमला और रशिया के अस्तित्व को धोखा पहुँचा सकनेवाले पारंपारिक हमले को रोकना, ऐसे विकल्पों का समावेश था|

पर रशियन संसद सदस्यों द्वारा अब तिसरे विकल्प का समावेश करने की आक्रामक सिफारिश की गयी है| उस अनुसार, रशिया के दुश्मनों द्वारा हायपरसोनिक या अन्य उन्नत सामरिक हथियार का इस्तेमाल किया तो उसे जवाब देने के लिए परमाणू हमला करने को मंजूरी रशियन रक्षादलों को होनी चाहिए, ऐसा सुझाव दिया गया है| उसके लिए ‘रशियन नॅशनल सिक्युरिटी कौन्सिल’, ‘न्यूक्लिअर डॉक्ट्राइन’ में तात्काल सुधार करने की तैय्यारी करे, ऐसा भी संसद सदस्यों ने अपने प्रस्ताव में बताया है|

संसदे के द्वारा आ रहे सिफारिश के पृष्ठभूमी पर राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने रशियन रक्षाकंपनियों को निर्माण की गती बढाने की सूचना दी है| खास करके प्रक्षेपास्त्र और ‘स्मार्ट हथियारों’ का उत्पादन करनेवाले कंपनियों द्वारा गती बढ जानी चाहिए, ऐसी सूचना पुतिन ने की है| अमरिका के साथ ‘आयएनएफ’ के मसले पर बढते तनाव के चलते रशियन राष्ट्राध्यक्ष की यह सूचना ध्यान खींचनेवाली दिखाई दे रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.