अमरीका और दक्षिण कोरिया से संभावित खतरे के जवाब में उत्तर कोरिया परमाणु क्षमता बढ़ाकर सामर्थ्य का प्रदर्शन करता रहेगा – तानाशाह किम जाँग उन की बेहन की चेतावनी

प्योनगैन्ग – दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष युन सूक येउल के साथ हुई चर्चा के दौरान अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने उत्तर कोरिया को आगाह किया था। अमरीका या अमरीका के सहयोगी देशों पर परमाणु हमला करने वाली हुकूमत बचेगी नहीं, ऐसी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने दी थी। इसपर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाँग उन की बेहन किम यो जाँग की प्रतिक्रिया सामने आयी है। अमरीका और दक्षिण कोरिया से संभावित खतकरे के विरोध में उत्तर कोरिया अपनी परमाणु क्षमता बढ़ाकर उसका प्रदर्शन भी करते रहेगा, ऐसा किम यो जाँग ने धमकाया हैं। 

अमरीका और दक्षिण कोरियाउत्तर कोरिया ने वर्ष २०२२ से अबतक कुल १०० मिसाइल परीक्षण किए हैं। इनमें बैलेस्टिक मिसाइलों का भी समावेश हैं। साथ ही उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण करने की तैयारी भी रखी होने की खबरे प्राप्त हो रही हैं। इस वजह से दक्षिण कोरिया अधिक ही असुरक्षित होने के दावे किए जा रहे हैं। साथ ही अमरीका का सहयोग देश दक्षिण कोरिया की सुरक्षा के लिए बायडेन प्रशासन पर्याप्त गतिविधियां नहीं कर रही हैं, ऐसी आलोचना अमरीका में होने लगी हैं। इस पृष्ठभूमि पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष युन सूक येउल ने अमरीका का दौरा किया था। उस समय दक्षिण कोरिया की सुरक्षा के लिए अमरीका प्रतिबद्ध होने का बयान करके राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने उत्तर कोरिया को चेतावनी भी दी थी। 

अमरीका या अमरीका के सहयोगी देशों पर परमाणु हमला करने वाली हुकूमत बचेगी नहीं, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने कहा था। इसके बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाँग उन की बेहन किम यो जाँग ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का मज़ाक उड़ाया था। बुढ़े हुए बायडेन के यह बयान गलतफहमी के आधार पर किए गए हैं, फिर भी इसे अनदेखा नहीं कर सकते, ऐसा किम यो जाँग ने कहा। अमरीका और दक्षिण कोरिया का सहयोग उत्तर कोरिया विरोधी हैं, ऐसा आरोप किम यो जाँग ने लगाया। साथ ही इस खतरे पर उत्तर कोरिया अपनी परमाणु क्षमता बढ़ाकर प्रत्युत्तर देगा, ऐसी चेतावनीभी उन्होंने दी। 

जिस मात्रा में अमरीका और दक्षिण कोरिया से संभावित खतरा बढ़ेगा, बिल्कुल उसी मात्रा में उत्तर कोरिया अपनी क्षमता बढ़ाते जाएगा और उसका उतना ही आक्रामक प्रदर्शन भी करेगा, ऐसा किम यो जाँग ने धमकाया। इससे पहले भी उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया समेत अमरीका और जापान पर हमले करने की धमकियां दी हैं। लेकिन, करीबी दिनों में उत्तर कोरिया की आक्रामकता में हुई बढ़ोतरी ध्यान खिंच रही हैं, ऐसी चेतावनी सामरिक विश्लेषक दे रहे हैं।

अमरीका जैसी महाशक्ति की परवाह किए बिना उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षणों के ज़रिये कोरियन क्षेत्र में तनाव बढ़ा रहा हैं। ऐसे बेताल देश से दक्षिण कोरिया की सुरक्षा करने ेक लिए यहां पर परमाणु अस्त्र तैनात करने की मांग शुरू हुई हैं। साथ ही अमरीका की परमाणु अस्त्रों से सज्जित पनडुब्बियां दक्षिण कोरियाई नौसेना के अड्डों पर तैनात करने के विषय पर भी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष की चर्चा हुई थी। इसके साथ ही अमरीका और दक्षिण कोरिया के युद्धाभ्यास होने की तादात बढ़ाने का निर्णय भी इस दौरान होने की चर्चा हैं। इस वजह से उत्तर कोरिया बेचैन हुआ हैं और अमरीका एवं दक्षिण कोरिया के इस गठबंधन के विरोध में हम अधिक आक्रामक प्रदर्शन करेंगे, ऐसें इशारें उत्तर कोरिया ने दिए हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.