उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है – संयुक्त राष्ट्रसंघ की गंभीर चिंता

संयुक्त राष्ट्र – ‘उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण के लिए ज़रूरी उपकरणों का जाँच कर रहा हैं। किसी भी परमाणु परीक्षण के पहले यहतैयारी ज़रूरी होती है। इस वजह से उत्तर कोरिया जल्द ही परमाणु परीक्षण कर सकता हैं’, ऐसा इशारा संयुक्त राष्ट्रसंघ के विश्‍लेषकों ने अपनी रपट से दिया है। उत्तर कोरिया के इस परमाणु परीक्षण का ठिकाना और समय की जानकारी अभी देना मुमकिन नहीं हैं, फिर भी उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण के लिए आवश्‍यक जाँच केंद्रों की संख्या बढ़ाई है, ऐसा इस रपट में कहा गया है। कुछ दिन पहले ही उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाँग उन ने अमरीका और जापान एवं दक्षिण कोरिया के विरोध में परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की धमकी दी थी।

अमरीका, यूरोयि देश और संयुक्त राष्ट्रसंघ ने लगाए प्रतिबंधों को अनदेखा करके अपना परमाणू कार्यक्रम जारी रखने में उत्तर कोरिया ने सलता हासिल की है। उत्तर कोरिया ने कम से कम ५० परमाणु बम पाए हैं, यह दावा किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में उत्तर कोरिया ने परमाणु बम का निर्माण बढ़ाया हैं और आज भी प्रगत परमाणु बनाने की कोशिश में होने का दावा संयुक्त राष्ट्रसंघ के विश्‍लेषकों ने किया हैं। ईशान्य के क्षेत्र में उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण के लिए ज़रूरी सामान का जमावड़ा कर रहा हैं, ऐसें दावे भी किए जा रहे हैं।

जून महीने में संयुक्त राष्ट्रसंघ ने जारी किए रपट में उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण के आखरी चरण में होने का ऐलान किया था। लेकिन, पिछले कुछ हफ्तों में उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण के लिए आवश्‍यक उपकरणों को परखा हैं, ऐसा संयुक्त राष्ट्रसंघ के निरिक्षकों ने अपनी रपट मे कहा हैं। पिछले छह महीनों में ही उत्तर कोरिया ने यह तैयारी जुटाई है, इसपर भी संयुक्त राष्ट्रसंघ के निरिक्षक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उत्तर कोरिया कभी और कहां पर यह परीक्षण करेगा, इसकी जानकारी इन निरिक्षकों ने साझा नहीं की। लेकिन, प्युंगे-री में बनाए नए अड्डे पर उत्तर कोरिया यह परीक्षण कर सकता हैं, ऐसा अमरीका और दक्षिण कोरिया की गुप्तचर यंत्रणाओं ने कुछ दिन पहले कहा था।

इससे पहले साल २००६ और २०१७ में उत्तर कोरिया ने प्युंगे-री में ही परमाणु परीक्षण किया था। लेकिन, इस बार उत्तर कोरिया ने परमाणु परीक्षण के लिए नए केंद्र बनाए हैं, यह दावा किया जा रहा हैं। इस परीक्षण के ज़रिये उत्तर कोरिया अमरीका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी देगा, यह पहले ही माध्यमों में प्रसिद्ध हुआ था। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जाँग उन ने अमरीका के बायडेन प्रशासन और दक्षिण कोरियन राष्ट्राध्यक्षयून सुक-येओल को परमाणु हमले की धमकी दी थी।

इसी बीच दो दिन पहले, अमरिकी प्रतिनिधि सदन की सभापति नैन्सी पेलोसी दक्षिण कोरिया की यात्रा पर थी। इस दौरान पेलोसी दोनों कोरियन देशों की ‘डिमिलिटराइज्ड झोन’ (डीएमझेड) पर पहुँची थी। पेलोसी के इस दौरे पर उत्तर कोरिया ने आलोचना की। पेलोसी अंतरराष्ट्रीय शांति का भंग करती हैं, यह आरो उत्तर कोरिया ने लगाया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.