‘ऑनलाईन स्कैम्स’ में शामिल चालिस हजार से भी अधिक चीनी नागरिकों को म्यांमार ने निष्कासित किया

यांगून/बीजिंग – म्यांमार की जुंटा हुकूमत ने ‘ऑनलाईन स्कैम’ में शामिल ४० हजार से भी अधिक चीनी नागरिकों को देश से निष्कासित कर दिया हैं। म्यांमार-चीन सीमा पर स्थित ‘शान स्टेट’ में इस कार्रवाई को अंजाम देने की जानकारी स्थानीय यंत्रणा एवं चीन के अंदरुनि सुरक्षा विभाग ने प्रदान की है। अपराधिक गतिविधियों में शामिल चीन नागरिकों को इतनी बड़ी तादात में निष्कासित करने का यह पहला अवसर हैं।

‘ऑनलाईन स्कैम्स’ में शामिल चालिस हजार से भी अधिक चीनी नागरिकों को म्यांमार ने निष्कासित कियाम्यांमार का शान स्टेट जुंटा हुकूमत के विरोध में शुरू सशस्त्र संघर्ष का प्रमुख केंद्र कहा जाता है। इसी प्रांत में अफू का भारी मात्रा में उत्पादन हो रहा हैं और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए भी यह प्रांत प्रसिद्ध हैं। वर्ष २०२१ में जुंटा हुकूमत ने म्यांमार की सत्ता हथियाने के बाद शान स्टेट में अस्थिरता फैली है।

म्यांमार की हुकूमत को इस प्रांत पर नियंत्रण रखना मुमकिन नहीं हुआ हैं और इसी का लाभ विद्रोही गुट एवं अपराधिक गिरोह उठा रहे हैं। इनमें चीनी नागरिकों का भी समावेश हैं। शान स्टेट और चीन की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर होने के कारण चीनी नागरिकों को ने वहां से भारी संख्या में घुसपैठ की हैं। इन्हीं चीनी नागरिकों ने बड़ी मात्रा में ‘ऑनलाईन स्कैम्स’ शुरू किए हैं और कुछ महीने पहले जुंटा हुकूमत ने इसके विरोध में व्यापक अभियान शुरू किया था।

सितंबर से दिसंबर के चार महिनों में चलाए गए इस अभियान में हजारों चीनी नागरिकों की गिरफ्तारी हुई। चीन के अंदरुनि सुरक्षा विभाग के सहयोग से इनमें से करीबन ४० हजार से भी अधिक नागरिकों को निष्कासित करके चीन रवाना करने की जानकारी जुंटा हुकूमत ने साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.