रशिया के प्रखर जवाबी हमलों में यूक्रेन के ६०० से अधिक सैनिकों की मौत – ब्रिआन्स्क और कुर्स्क में किए गए ड्रोन हमलों को नाकाम किया गया

मास्को/किव – यूक्रेन के ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ के तहत हो रहे हमलों पर रशिया ने भी प्रखर जवाबी हमला करना शुरू किया  हैं। शनिवार को यूक्रेन की सेना ने किए अधिकांश हमलों पर रशिया ने जवाब दिया है और इसमें यूक्रेन के ६०० से अधिक सैनिक मारे गए हैं। रशिया के रक्षा विभाग ने यह जानकारी साझा की। साथ ही रशिया के ब्रिआन्स्क और कुर्स्क प्रांत पर हुए ड्रोन हमलों को भी रशिया ने नाकाम किया हैं।

यूक्रेन अब दक्षिणी क्षेत्र में रशियन मोर्चे को बड़ी आक्रामकता से लक्ष्य कर रहा हैं। रशिया के मज़बूत बचाव के सामने यूक्रेन के हमले नाकाम हुए हैं, फिर भी यूक्रेन ने हमलों का यह अभियान जारी रखा हैं। यूक्रेन के इस अभियान को झटका देने के लिए रशिया ने पूर्व और ईशान्य क्षेत्र के साथ यूक्रेन के अधिकांश मोर्चों पर प्रखर हमले करना शुरू किया हैं। रशिया के इन हमलों के कारण यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंच रहा हैं और बड़ी संख्या में सैनिकों के हताहत होने की जानकारी सामने आ रही हैं।

पिछले २४ घंटे में डोनेत्स्क, साउथ डोनेत्स्क, झैपोरिझिआ और कुपिआन्स्क में हुए संघर्ष के दौरान यूक्रेन के ६०० से अधिक सैनिकों को मार गिराने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की। डोनेत्स्क प्रांत में दो जगहों पर यूक्रेन के जवाबी हमलों को नाकाम किया गया हैं और इस दौरान २४० से अधिक सैनिकों के मारे जाने की जानकारी रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टनंट जनरल इगोर कोनाशेन्कोव ने प्रदान की। ‘साउथ डोनेत्स्क’ में जारी संघर्ष के दौरान यूक्रेन ने १३० से भी अधिक सैनिकों को खोया हैं।

वहीं, झैपोरिझिआ में रोबोटिनो और उस्पेनोवका क्षेत्र में यूक्रेन के पांच हमलों को नाकाम किया गया। रशियन वायु सेना और आर्टिलरी युनिटस्‌ ने किए हमलों में लगभग २०० से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। कुपिआन्स्क में हुई प्रखर जंग में यूक्रेन ने ३० सैनिकों को खोने की जानकारी रशिया ने साझा की। शनिवार रात एवं रविवार की सुबह रशिया ने राजधानी किव समेत खेर्सन और उत्तरी यूक्रेन पर मिसाइल हमले किए। इससे यूक्रेनी विमान इस्तेमाल कर रहे रनवे को लक्ष्य करने की जानकारी रशिया ने प्रदान की। इन हमलों में चार से अधिक मिसाइलों का इस्तेमाल होने का बयान यूक्रेन ने किया है।

यूक्रेनी सेना को झटका देने के साथ ही रशिया ने अपनी सीमा में यूक्रेन ने किए ड्रोन हमलों को नाकाम किया  है। शनिवार रात और रविवार की सुबह रशिया के ब्रिआन्स्क एवं कुर्स्क इन दो प्रांतों में ड्रोन हमले करने की कोशिश हुई। इसके लिए यूक्रेन ने भेजे सभी ड्रोन नष्ट करने की जानकारी रशिया के रक्षा विभाग ने प्रदान की। इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है। कुर्स्क प्रांत में हुए ड्रोन हमलों में नागरी इलाकों की इमारत का नुकसान होने की जानकारी है। यूक्रेन के रशिया पर लगातार हो रहे ड्रोन हमले यूक्रेनी रक्षा बलों का मनोबल बढ़ा रहे हैं, ऐसा दावा अमरिकी माध्यमों ने किया  है।

इसी बीच, यूक्रेन ने रशिया विरोधी युद्ध के लिए लगभग तीन लाख अतिरिक्त सैनिकों की भर्ती करने की गतिविधियां शुरू की हैं। पिछले हफ्ते यूक्रेन की सेना ने राष्ट्राध्यक्ष झेलेन्स्की के सामने यह मांग रखने की बात साझा हो रही है। रशिया विरोधी ‘काउंटर ऑफएन्सिव’ में हासिल हुई नाकामी के साथ बड़ी संख्या में सैनिकों के हताहत होने के बाद यह मांग सामने रखने की जानकारी प्राप्त हो रही है। दो महीनों से भी अधिक समय से चल रहे ‘काउंटर ऑफेन्सिव’ में यूक्रेन ने लगभग अपने ५० हजार सैनिकों को खोया है, ऐसे दावे विभिन्न माध्यम एवं विश्लेषकों ने किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.