अमरिकी कोस्टगार्ड की कार्रवाई में तीन टन से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन: अमरिका के कोस्टगार्ड की चौंकाने वाली कार्रवाई में ‘ईस्टर्न पैसिफिक ओशन’ क्षेत्र से लगभग तीन टनों से अधिक नशीले पदार्थों का बहुत बड़ा भंडार जप्त किया गया हैं| पिछले महीने के आखिर में यह कार्रवाई करने का ऐलान ‘कोस्टगार्ड’ ने किया हैं| जून महीने में ‘कोस्टगार्ड’ ने की कार्रवाई में लगभग आठ हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ बराम किए थे| इस नई कार्रवाई के कारण राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने नशीले पदार्थों के विरोध में शुरू किया अभियान गतिशील होता दिखाई देता हैं|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने वर्ष २०१८ में हुई एक बैठक में नशीले पदार्थों के मुद्दे पर वैश्विक समुदाय को आवाहन किया था| नशीले पदार्थों का व्यापार संगठित अपराध, काला धन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद से जुड़ा हैं| सार्वजनिक आरोग्य और राष्ट्रीय सुरक्षा को नशीले पदार्थों के व्यापार से बहुत बड़ा खतरा संभावित होता हैं| इसीलिए ही नशीले पदार्थों के व्यापार के विरोध में दुनिया भर के सभी देशों को एकजुट होना चाहिए, ऐसा अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने कहा था|

इसके बाद ट्रम्प प्रशासन ने अमरिका के साथ दुनिया के विभिन्न भागों में स्थानीय यंत्रणाओं की मदद से नशीले पदार्थों के विरोध में जोरदार अभियान शुरू किया था| इसके अंतर्गत अफगानिस्तान में अफ़ीम की खेती और उसके बहुत बड़े कारखाने ध्वस्त किए गए थें| उसी समय यूरोप और लैटिन अमरिकी देशों के सहयोग से की गई बड़ी कार्रवाई में लगभग १२० टनों से अधिक नशीले पदार्थ जब्त किए गए थें|

अमरिका में न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया जैसे शहरों में बड़ी कार्रवाई की गई थीं और न्यूयॉर्क शहर में लगभग डेढ़ टन से भी अधिक कोकेन का भंडार जप्त किया गया था| फिलाडेल्फिया के बंदरगाह में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया गया एक बहुत बड़ा मालवाहक जहाज कब्जे में लिया गया था| उसमें से लगभग एक अरब डॉलर्स का कोकेन जब्त किया गया था|

दूसरी ओर अमरिका के ‘कोस्टगार्ड’ ने पूर्व पैसिफिक में बड़ा अभियान चलाते हुए उसमें अमरिका, मध्य अमरिकी देश और दक्षिण अमरिकी देशों का समावेश हैं| जुलाई महीने के आखिरी सप्ताह में पूर्व पैसिफिक में केवल पांच दिनों में दो ‘गो फास्ट व्हेसल’ पकड़े गए हैं| इन नावों में लगभग तीन टन से अधिक कोकेन पाया गया हैं| अंतरराष्ट्रीय बाजार में उसका मूल्य १० करोड़ डॉलर्स से अधिक होने का बताया जाता हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.