‘मंकीपॉक्स’ के संक्रमण का दायरा बढ़ा – अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर २७ देशों में लगभग ८०० संक्रमित

वॉशिंग्टन/जिनेवा – बीते महीने सामने आए ‘मंकीपॉक्स वायरस’ के संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा हैं। अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर लगभग २७ देशों में ‘मंकीपॉक्स वायरस’ का फैलाव हुआ हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़ाकर लगभग ८०० हुई हैं। इसकी संख्या बढ़ने के साथ ही अमरीका में इस विषाणु के दो ‘स्ट्रेन’ पाए जाने की जानकारी सामने आने से सनसनी फैली होने की बात कही जा रही है। इसी बीच, अफ्रीका में भी ‘मंकीपॉक्स वायरस’ का दायरा बढ़ रहा हैं। मध्य और पश्‍चिमी अफ्रीका के पांच देशों में कुल १,४०० से भी अधिक संक्रमित सामने आए हैं और ६० से अधिक की मौत हुई है।

पिछले महीने अफ्रीका के नाइजीरिया से ब्रिटेन पहुँची व्यक्ती ‘मंकीपॉक्स’ की संक्रमित होने की बात स्पष्ट हुई थी। इसके बाद मात्र तीन हफ्तों में इस विषाणु का फैलाव २७ देशों में हुआ हैं और इनमें प्रमुखता से यूरोपियन देशों का समावेश हैं। यूरोप के अलावा अमरीका, कनाड़ा, लैटिन अमरीका एवं खाड़ी देशों में भी ‘मंकीपॉक्स’ के मामलें दर्ज़ होना शुरू हुआ है। २ जून तक प्राप्त जानकारी के अनुसार‘मंकीपॉक्स वायरस’ के संक्रमितों की संख्या ७८० हुई है।

इसका सबसे अधिक संक्रमण होनेवाले देशों में चार यूरोपियन देशों के अलावा कनाड़ा का समावेश हैं। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या २०० हुई हैं और इसके अलावा स्पेन में १५६, पोर्तुगाल में १३८, कनाड़ा में ५८ और जर्मनी में ‘मंकीपॉक्स’ के ५७ मामलें दर्ज़ हुए हैं। अमरीका के ११ प्रांतों में कुल २१ लोग मंकीपॉक्स के चटेप में होने की जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य यंत्रणा ने साझा की। मात्र तीन हफ्तों में इसका फैलाव २७ देशों में होने पर स्वास्थ्य यंत्रणाओं में चिंता का माहौल बना है।

अमरीका में इस विषाणु के दो ‘स्ट्रेन’ पाए जाने का दावा स्थानीय यंत्रणा ने किया है। साथ ही देश में ‘मंकीपॉक्स’ के कई मामलें अभी दर्ज़ भी नहीं हुए हैं, ऐसा दावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ कर रहे हैं। इस वजह से करीबी दिनों में अमरीका में ‘मंकीपॉक्स’ के संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी, यह ड़र भी व्यक्त किया जा रहा है।

इसी दौरान, अफ्रीकी महाद्वीप में भी ‘मंकीपॉक्स’ का दायरा बढ़ने की बातसामने आयी है। अफ्रीका के अबतक ७ देशों में मंकीपॉक्स के संक्रमित सामने आए होने की जानकारी ‘वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन’ (डब्ल्यूएचओ) ने प्रदान की। इनमें डीआर कांगो, नाइजीरिया, सेंट्रल अफ्रिकी रिपब्लिक, कैमेरून, लाइबेरिया, सिएरा लिऑन और कांगो-ब्राज़व्हिल देश का समावेश हैं। इन देशों में मंकीपॉक्स के अबतक १,४०५ मामलें सामने आए हैं और ६६ संक्रमितों की मौत होने की बात ‘डब्ल्यूएचओ’ ने कही। यह आँकड़ें जनवरी से मई के पांच महीनों के होने की बात भी ‘डब्ल्यूएचओ’ ने स्पष्ट की।

अफ्रीका के ‘डीआर कांगो’ में साल १९७० में ‘मंकीपॉक्स वायरस’ का संक्रमित पाया गया था। इसके बाद लगभग १० अफ्रीकी देशों में ‘मंकीपॉक्स वायरस’ की महामारी फैली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.