नाइजर में सैन्य हस्तक्षेप युद्ध का न्योता होगा – पड़ोसी देश बुर्किना फासो और माली की चेतावनी

नियामे – नाइजर में सेना के विद्रोह के बाद यूरोपिय देशों ने अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किए हैं। फ्रान्स भी जल्द ही यहां बचाव अभियान शुरू करेगा और ज़रूरत हुई तो नाइजर की सेना पर हमले भी होंगे, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। पश्चिम अफ्रीकी देशों के संगठन ने भी नाइजर की सेना को एक हफ्ते का अवधि मुहैया किया है और इसके बाद सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दी है। फ्रान्स और पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर की सेना को धमका रहे हैं और इसी बीच पड़ोसी देश बुर्किना फासो और माली ने नाइजर के विद्रोह का समर्थन किया है। साथ ही पश्चिम अफ्रीकी या यूरोपिय देशों ने नाइजर में सैन्य हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो वह बड़े युद्ध का न्योता होगा, ऐसी चेतावनी इन दोनों देशों ने दी है।

पिछले हफ्ते नाइजर की सेना ने राष्ट्राध्यक्ष मोहम्मद बझूम की सत्ता का तख्तापलट करके देश की बागड़ोर हाथों में ली थी। सेना ने जनरल चियानी को राष्ट्रप्रमुख घोषित किया है। नाइजर की इन गतिविधियों के कारण बेचैन हुए अमरीका और यूरोपिय देशों ने इस विद्रोह को आतंकवाद करार दिया था। साथ ही नाइजर को प्रदान हो रही वित्तीय सहायता बंद करने की गतिविधियां भी तेज़ की थी। इसके बाद अमरीका और यूरोपिय देशों ने नाइजर के अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किए हैं।

फ्रान्स जल्द ही यहां अभियान शुरू करेगा। लेकिन, नाइजर में फ्रान्स को लेकर भारी गुस्सा होने की जानकारी पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों से सामने आयी है। राजधानी नियामे में फ्रेंच दूतावास पर नाइजर के क्रोधित नागरिकों ने हमला करके आगजनी की थी। इससे फ्रान्स को अपने नागरिकों को वहां से बाहर निकालने में कठिन हो सकता है। इसके मद्देनज़र नज़रबंद राष्ट्राध्यक्ष बझूम ने फ्रान्स को सेना पर हमले करने की सहुलियत दी है। वहीं, पश्चिम अफ्रीकी देशों ने भी नाइजर की सेना के विरोध में संघर्ष करने की चेतावनी दी थी।

लेकिन, बुर्किना फासो और माली इन दो देशों ने नाइजर की सेना के बगावत का समर्थन किया है। साथ ही पश्चिम अफ्रीकी या फ्रान्स का नाइजर में सैन्य हस्तक्षेप करना बड़े युद्ध का न्योता होगा। इस युद्ध में बुर्किना फासो और माली नाइजर की सेना के पक्ष में खड़े होंगे, यह ऐलान भी इन दोनों देशों ने किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.