व्यापारी जहाज़ ईरानी समुद्री सीमा के करीब से यात्रा न करें – अमरिकी नौसेना का व्यापारीक जहाज़ों से आवाहन

दोहा – व्यापार एवं ईंधन की यातायात कर रहें जहाज़ ईरान की समुद्री सीमा से करीब और होर्मुझ की खाड़ी से यात्रा करने से दूर रहें। नहीं तो ईरान द्वारा इन जहाज़ों का अपहरण हो सकता हैं, ऐसे शब्दों में अमरिकी नौसेना ने व्यापारी जहाज़ों को होर्मुझ की खाड़ी से दूर रहने का कहा हैं। होर्मुझ एवं ओमान की खाड़ी में जारी ईरान की गतिविधियां रोकने के लिए अमरीका की एम्फिबियस युद्धपोत इस क्षेत्र में दाखिल हुई हैं। 

समुद्री सीमाइससे पहले वर्तमान वर्ष के शुरू में अमरिकी नौसेना ने पर्शियन खाड़ी से यात्रा करने वाले विदेशी जहाज़ों को ऐसे ही आदेश दिए थे। इसके बाद यह आदेश पीछे लिया गया था। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में विदेशी जहाज़ों पर ईरान ने कार्रवाई की हैं। होर्मुझ और ओमान की खाड़ी से यात्रा कर रहें दो जहाज़ों का ईरान ने अपहरण किया था। इनमें ईंधन कंपनी शेवरॉन के लिए ईंधन की यातायात कर रहे टैंकर का भी समावेश था।  

समुद्री सीमाइन दोनों घटनाओं के बाद अमरीका ने पर्शियन खाड़ी से यात्रा कर रहे जहाज़ों की सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमान एवं युद्धपोत रवाना किए हैं। इनमें लड़ाकू ‘एफ-१६’ और ‘एफ-३५’ विमानों का समावेश हैं। इसके साथ ही एम्फिबियस युद्धपोत भी रेड सी के रास्ते पर्शियन खाड़ी में दाखिल हुई हैं। साथ ही विदेशी जहाज़ों की सुरक्षा के लिए इन जहाज़ों पर अपने सैनिक तैनात करने का विचार भी अमरीका कर रही हैं।

लेकिन, उससे पहले होर्मुझ की खाड़ी से यात्रा कर रहे विदेशी जहाज अपनी सुरक्षा के लिए ईरान के समुद्री क्षेत्र से दूर रहें, ऐसा आवाहन अमरिकी नौसेना ने किया है। इस वजह से पर्शियन खाड़ी में तनाव बढ़ा हैं और वहां संघर्ष की चिंगारी वैश्विक व्यापार और ईंधन की यातायात रोक सकती हैं। ईरान ने ऐसी चेतावनी भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.