कश्मीर छोडो; पाकिस्तान को बचाओ – भारत से द्वेष करनेवाले पाकिस्तानी विश्‍लेषक की चेतावनी

इस्लामाबाद – ‘‘कश्मीर छोड दो, अब पाकिस्तान को बचाने का समय है| संयुक्त राष्ट्रसंघ की बैठक खतम होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी भारत लौटेंगे और इसके बाद भारत पाकिस्तान पर जोरदार हमला करेगा| इस मोर्चे पर अबतक किए अपराधों की काफी बडी किमत ‘कुफ्फारा’ पाकिस्तान को चुकानी ही होगी’’, ऐसा वक्तव्य भारत का द्वेष करने के लिए जाने जा रहे पाकिस्तान के सामरिक विश्‍लेषक झैद हमीद ने कहा है| ‘इस युद्ध में अमरिका और इस्रायल भारत की पूरी सहायता करेंगे| लेकिन, पाकिस्तान को चीन एवं ईरान से मदद प्राप्त नही हो सकेगी| अफगानिस्तान से तालिबान भी पाकिस्तान की सहायता के लिए नही पहुंचेगी’, यह इशारा झैद हमीद ने दिया है|

भारत ने धारा ३७० हटाकर कश्मीर को प्रदान किया गया विशेष दर्जा निकाल लिया था| इसके बाद पाकिस्तान ने जरा भी देरी किए बिना भारत पर लष्करी कार्रवाई करने की सलाह झैद हमीद ने दी थी| इससे पहले भी भारत के विरोध में इस तरह से आतंकी सलाह देनेवाले हमीद के दावों की ओर पाकिस्तान में किसी ने भी ध्यान दिया नही था| लेकिन, भारत ने युद्धी की पूरी तैयारी की है| पाकिस्तान ने युद्ध से बचने की कितनी भी कोशिश की तो भी यह युद्ध होकर ही रहेगा| ऐसे में युद्ध हुआ तो फिर हव भारत के कब्जे के जम्मू-कश्मीर में हो, इससे पाकिस्तान को कम नुकसान भुगतना होगा, ऐसा सुझाव हमीद ने पाकिस्तान की सरकार और सेना के सामने रखा था|

अपनी यह सलाह अनदेखा करने की काफी बडी किमत पाकिस्तान को चुकानी होगी, ऐसा झैद हमीद ने एक पाकिस्तानी समाचार चैनल से बातचीत करते समय कहा है| ‘भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ह्यूस्टन में हुए कार्यक्रम के जरिए अपना सहयोग मजबूत होने का संदेशा दिया है| इस्रायल भी भारत और अमरिका के इस मोर्चे में शामिल हुआ है| इस गुट को रोकने की ताकद अन्य किसी भी दुसरे देश के पास नही है| भारत ने युद्ध की पूरी तैयारी की है| भारत के टैंक और तोंप सीमा पर दाखिल हुए है| किसी भी क्षण भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है| प्रधानमंत्री स्वदेश लौटने के बाद कुछ ही दिनों में पाकिस्तान पर हमला करने का निर्णय किया जाएगा’, यह दावा झैद हमीद ने किया है|

भारत हमलें की तैयारी कर रहा था, तभी पाकिस्तान पूरी तरह से गाफिल था| संयुक्त राष्ट्रसंघ से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने काफी बडी उम्मीदें रखी थी| लेकिन, तजुर्बा ना होने से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को संयुक्त राष्ट्रसंघ कभी भी पाकिस्तान के पक्ष में नही रहेगा, यह बात भी ध्यान में नही आ सकी|

अब उनकी उम्मीद टुट चुकी है और वह इससे काफी कुछ सिख चुके होंगे| लेकिन, अब काफी देर हुई है| कश्मीर बचाने का समय कब का बीत चुका है और अब पाकिस्तान को बचाने के लिए कडी कोशिश करनी होगी| यह युद्ध भी आसान नही होगा, इशके लिए काफी बडा ‘कुफ्फारा’ देना होगा, यानी की इसके लिए बडा बलिदान करना होगा, ऐसा इशारा हमीद ने दिया है|

‘इस युद्ध में खाडी क्षेत्र के इस्लामी देश एवं ईरान भी पाकिस्तान की सहायता नही करेंगे| इतना ही नही, बल्कि पाकिस्तान का नजदिकी मित्रदेश चीन भी इस युद्ध में नही उतरेगा| इससे पहले पाकिस्तान ने काफी बडा साहस उठाकर अफगानिस्तान में तालिबान को सहायता प्रदान की थी| इसके बावजूद तालिबान से पाकिस्तान को जरा भी सहायता नही मिलेगी| इतना ही नही, पाकिस्तान के विपक्ष एवं ‘पश्तून तहफ्फूज मुव्हमेंट’ (पीटीएम) जैसी संगठन के लाखों बागी यकायक रास्ते पर उतरेंगे और पाकिस्तान को मुश्किलों में फंसाकर बेहाल करेंगे| अफगानिस्तान भी पाकिस्तान के विरोध में रहेगा| इस वजह से यह युद्ध पाकिस्तान को अकेले और कई मोर्चों पर लडना होगा’, ऐसी कडी सच्चाई का एहसास झैद हमीद ने कराया है|

इससे पहले भारत का लष्करी सामर्थ्य पाकिस्तान के आगे कुछ भी नही है, यह दावे करनेवाले झैद हमीद पर अब ‘पाकिस्तान को बचाओ’, यह कहने की नौबत आयी दिख रही है| एक समय पर झैद हमीद ने पाकिस्तान भारत पर राज करेगा, यह दावे किए थे| लेकिन, पिछले कुछ दिनों से भारतीय सेना किसी भी क्षण पाकिस्तान में दाखिल होगी, यह कहकर झैद हमीद पाकिस्तानी जनता को ‘सिव्हिल डिफेन्स’ का प्रशिक्षण दे रहे है|

भारत और पाकिस्तान के बीच निर्णायक धर्मयुद्ध शुरू होगा और इस युद्ध में जीत पाकिस्तान की ही होगी, ऐसा झैद हमीद कई वर्षों से कहते रहे है| लेकिन, पाकिस्तान के राज्यकर्ता नाकाम होने से अपने देश को आर्थिक गिरावट का सामना करना पड रहा है और इसी कारण परमाणु हथियार रखनेवाला देश होने के बावजूद भी पाकिस्तान को अपमान सहन करना पडता है, ऐसा झैद हमीद कह रहे थे| उनके मुख से पाकिस्तान की सेना जनता के सामने अपनी सच्चाई पेश कर रही है, यह भी बातचीत होने लगी थी| लेकिन, नजदिकी दिनों में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने ही हमदी को फटकार लगाई थी और इस कारण अब यह चर्चा पीछे पड चुकी है|

पाकिस्तान के दिन पूरे हो चुके हैं – शेख इम्रान हुसैन

भारत अब पाकिस्तान पर हमला करनेगा और पाकिस्तान के दिन पूरो हो चुके हैं, यह इशारा शेख इम्रान हुसैन ने दिया है| इस्लाम धर्म के स्कॉलर के तौर पर नामांकित शेख इम्रान हुसैन ने इससे पहले भी पाकिस्तान पर कडे शब्दों में आलोचना करके इस देश की स्थिति अगले समय में काफी खराब होगी, यह भविष्य कथन किया था| इस निडरता की वजह से हमपर पाकिस्तान में पाबंदी लगाई गई है, यह जानकारी शेख इम्रान हुसैन ने खुद ही दी थी|

भारत ने हमला किया तो चीन हमें सहायता किए बिना नही रहेगा, ऐसा विश्‍वास पाकिस्तान रख रहा है| लेकिन, यह पाकिस्तान का भ्रम साबित होगा| क्योंकी चीन एक ही समय पर भारत और अमरिका का एवं नाटो का मुकाबला नही कर सकेगा| इसी लिए रशिया इस युद्ध में उतरे बिना चीन भी पाकिस्तान के लिए युद्ध करना संभव नही है| रशिया पाकिस्तान पर जरा भी विश्‍वास नही करती और यह विश्‍वासघाती देश है, यह भरौसा होने से रशिया पाकिस्तान के लिए युद्ध नही करेगी, यह एहसास चीन को भी है| इसी लिए चीन इस बार तटस्थ रहेगा|

इस कारण भारत के कडे हमलों में पाकिस्तान जल्द ही ‘डायनिंग टेबल’ पर रखे मुर्गे की तरह अच्छी तरह से भुन जाएगा, यह संकेत शेख इम्रान हुसैन ने दिए है|

पैसों के लिए किसी भी स्तर पर जानेवाला पाकिस्तान भरोसा रखनेवाला देश नही है| इसी लिए इस देश पर बडे संकटों का खतरा बनेगा, यह भविष्य शेख इम्रान हुसैन ने पहले ही बताया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.