कश्मीर भारत से तोड़कर १९७१ की हार का बदला लेंगे – हाफिज़ सईद की धमकी

इस्लामाबाद: आतंकवादी पाकिस्तान के भूभाग का कब्जा लेंगे, ऐसी चिंता अमरिका के विदेशमंत्री से व्यक्त की जा रही है और अमरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागौन पाकिस्तान के भूभाग में घुसकर आतंकवादियों पर हमले करने के संकेत दे रहे हैं। ऐसी परिस्थिति द्वारा आतंकवादियों को रोकने के बदले पाकिस्तान में उन्हें खुलेआम घूमने दिया जा रहा है। इसका फायदा लेकर मुंबई पर आतंकवादी हमले का सूत्रधार हाफिज सईद ने भारत के विरोध में बेसुध बकबक की है। भारत से कश्मीर तोड़कर १९७१ की हार का बदला लेंगे, ऐसी धमकी सईद ने दी है।

१६ दिसंबर १९७१ मे पूर्व पाकिस्तान में तैनात हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत के सामने शरणागति स्वीकारी थी और पाकिस्तान का बंटवारा होकर बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। इस लज्जास्पद हार की वजह से हुआ अपमान का बदला लेंगे, ऐसा दावा सईद ने शनिवार को हुए एक सभा में किया है। कश्मीर भारत से तोड़कर इस हार का बदला लेने के लिए सारी ताकत लगाएंगे, ऐसी घोषणा सईद ने की है। तथा इसकी शुरुआत होने की बात सईद ने कही है। पूर्व पाकिस्तान में भारतीयों ने हमारा खून गिराया है और अब कश्मीर में वही होगा, ऐसा कहकर किसी भी हालत में कश्मीर को भारत से अलग करने तक मैं स्वस्थ नहीं रहूंगा, ऐसी बात हाफिज सईद ने कही है।

आतंकवादी

पाकिस्तान मे लाहौर की सभा में यह चेतावनीखोर विधान करके हाफिज सईद द्वारा पाकिस्तान को अधिक तकलीफ में लाने के बाद दिखाई दे रही है। कुछ हफ्तों पहले सईद इसकी पाकिस्तान के न्यायालय ने रिहाई की थी। उसके रिहाई पर अमरिका के साथ प्रमुख यूरोपीय देशों ने आलोचना की थी। भारत ने सईद की इस रिहाई के पीछे षड्यंत्र होने का दावा किया था और अमरिका के सीनेटर तथा विश्लेषक ने सईद को पाकिस्तान के राजनीति में प्रस्थापित करने का आरोप किया था। लाहौर की सभा में बोलते हुए सईद ने ] स्थापन किए मिल्ली मुस्लिम लीग यह पक्ष सन २०१८ मे चुनाव लड़ेगा, ऐसी घोषणा की है।

हाफिज सईद की रिहाई एवं उसका राजनीतिक प्रवेश यह चिंता की बात है, ऐसा पाकिस्तान के कुछ विश्लेषकों का कहना है। इसकी वजह से पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक बदनाम होगा, ऐसा विश्लेषकों का दावा है। तथा कट्टरपंथी सईद के राजनीतिक पक्ष का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान के भूतपूर्व हुकुमशाह परवेज मुशर्रफ ने हाफिज सईद देशभक्त होने की बात घोषित की है। सईद एवं लश्कर-ए-तोएबा यह संगठन देश भक्त होकर वह देश के लिए बहुत बड़ा त्याग कर रहे हैं, ऐसा मुशर्रफ ने कहा है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने आतंकवादी घोषित किए लश्कर एवं हाफिज सईद का स्पष्ट तौर पर पुरस्कार करके मुशर्रफ पाकिस्तान को तकलीफ में लाते दिखाई दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से मुशर्रफ लगातार ऐसे आक्रामक विधान करके उनपर पाकिस्तान को खुलासा देने के लिए विवश कर रहे हैं। फिलहाल पाकिस्तान के बाहर होने वाले मुशर्रफने अपनी सुरक्षा का यकीन देने पर पाकिस्तान में वापस आने की तैयारी दिखाई है। पर फिलहाल पाकिस्तान का वातावरण देखते हुए मुशर्रफ अपनी मातृभूमि में जल्द नहीं लौटेंगे ऐसा दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.