पाकिस्तान से गलत इस्तेमाल होने के कारण कश्मीर सीमा पर शुरू व्यापार पर रोक – केंद्रीय गृहमंत्रालय

नई दिल्ली  – भारत ने जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान ने कब्जा किए कश्मीर की सीमा पर हो रहा व्यापार रोकने का निर्णय किया है| पाकिस्तान के कुछ लोग हथियारों की अवैध आपुर्ति कर रहे है, नशेडी पदार्थ एवं जाली नोटों की तस्करी करने के लिए इस व्यापार का इस्तेमाल कर रहे थे| इसीलिए यह कार्रवाई करने का ऐलान भारत ने किया है| साथ ही अगले समय में सीमा पर व्यापार पर कडा नियंत्रण रखने की चेतावनी भी भारत ने पाकिस्तान को दी है|

जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर एवं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तान की सेना भारतीय सेना की चौकियों पर गोलीबारी एवं मॉर्टर्स का हमला कर रही है| इस गोलीबारी में ‘बीएसएफ’ के अधिकारी, एक महिला एवं उसके पाच वर्ष की बच्ची की जान गई थी| उसके बाद १ अप्रैल के रोज भारत ने जम्मू-कश्मीर एवं पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर में शुरू व्यापार बंद करने का निर्णय किया था| भारत के इस निर्णय पर पाकिस्तान के व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त की थी|

इस पृष्ठभूमि पर गुरूवार के दिन भारत के गृहमंत्रालय ने अहम ऐलान किया| जम्मू-कश्मीर एवं पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर में शुरू व्यापार से हो रही हथियारों की अवैध आपुर्ति, अमली पदार्थ और जाली नोटों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था| पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से जुडे कुछ लोग इस व्यापार में शामिल होने के अहवाल सामने आए है| इस बात पर संज्ञान लेकर शुक्रवार से सीमा क्षेत्र का यह व्यापार बंद करने का निर्णय होने की जानकारी गृहमंत्रालय ने दी|

पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी स्तर पर बने संबंध तोडने की मांग भारतीय जनता से हो रही थी| पाकिस्तान को सब्जी निर्यात कर रहे किसानों ने तो अपना सामान खराब हुआ तो भी चिंता नही, लेकिन यह सामान पाकिस्तान को प्राप्त होने नही देंगे, यह तय किया था| भारत ने पाकिस्तान को टोमॅटो निर्यात करना बंद करके एक तरह से युद्ध का ऐलान किया है, ऐसी कडी प्रतिक्रिया पाकिस्तान के कुछ लोगों ने व्यक्त की थी| साथ ही भारत की सब्जी और टोमॅटो के बगैर हमारा कुछ बिगडेगा नही, यह दावे पाकिस्तान में हो रहे थे|

लेकिन, भारत से हो रही निर्यात बंद होने के बाद पाकिस्तान के कुछ हिस्से में सब्जी और फलों के दामों में काफी बढोतरी हुई थी| पहले ही महंगाई के भार के नीचे दबी पाकिस्तानी जनता के लिए यह नया संकट साबित हुआ था| ऐसी स्थिति में भारत ने सीमापर हो रहा व्यापार बंद करने का निर्णय करके पाकिस्तान पर दबाव बरकरार रखा है|

कश्मीर की सीमा पर हो रहे इस व्यापार का अवैध इस्तेमाल करके पाकिस्तान ने पहले भी आतंकियों को हथियारों की आपुर्ति की थी, यह स्पष्ट हुआ है| साथ भी भारतीय चलन के जाली नोटों की छपाई करके इसे सीमा पर हो रहे व्यापार के सहायता से भारत में पहुंचाने का षडयंत्र भी पाकिस्तान ने बनाया था, यह बात भी स्पष्ट हुई थी| ऐसे में कश्मीर सीमा पर शुरू व्यापार बंद करने का निर्णय करके भारत ने पाकिस्तान को नया झटका दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.