‘कर्तारपुर कॉरिडोर’ के पीछे पाकिस्तान ने बनाई साजीश का पर्दाफाश

अमृतसर: ‘‘कर्तारपुर कॉरिडोर’ यह पाकिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के मगज से निकला प्लैन था| इस वजह से सिखधर्मियों के मन में पाकिस्तान संबंधी प्रेम और आदर काफी मात्रा में बढ चुका है और इससे भारत को बडी जख्म हुई है| यह जख्म भारत को हमेशा तकलिफ देती रहेगी’, यह दावा पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख रशिद ने किया है| उनके इस बयान का बडी गंभीरता से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंग ने संज्ञान लिया है| ‘कर्तारपुर कॉरिडोर’ संबंधी पाकिस्तान ने बनाई साजिश अब सामने आ चुकी है, यह भी अमरिंदर सिंग ने कहा था| साथ ही पाकिस्तान की साजिश को भारत का करारा जवाब मिले बिना नही रहेगा, यह चेतावनी भी कैप्टन अमरिंदर सिंग ने किया है|

फिलहाल पाकिस्तान में सेनाप्रमुख कमर जावेद बाजवा को प्रदान किए गए ज्यादा समय के मामले पर काफी गरमाहट का माहौल बना है| प्रधानमंत्री इम्रान खान की सरकार ने सेनाप्रमुख बाजवा के कार्यकाल में बढोतरी की है| प्रधानमंत्री इम्रान खान की सरकार ने सेनाप्रमुख बाजवा के कार्यकाल में तीन वर्ष की बढोतरी की थी| पर, पाकिस्तान के न्यायालय ने यह आदेश रद्द करके जनरल बाजवा को मात्र छह महीनों का अतिरिक्त समय प्रदान किया है| इस वजह से पाकिस्तान की सरकार मुश्किलों में फंसी है और इस सरकार को कार्यकाल बढाने की कानुनी प्रक्रिया भी पुरी करना संभव नही हुआ, यह आलोचना हो रही है| इम्रान खान की सरकार नाकाम होने का आरोप इससे साबित होने का दावा उनके राजनयिक विरोधक कर रहे है| ऐसी स्थिति में अपनी सरकार और सेनाप्रमुख का बचाव करने की चिंता में रेलमंत्री शेख रशिद ने पाकिस्तान की साजिश का ही भंडाफोड किया|

कर्तारपूर कॉरिडोर खुला करने का प्लैन सेनाप्रमुख बजावा का ही था और इसके पीछे भारत को जख्मीं करने की साजिश थी, यह बात शेख रशिद ने वार्तापरिषद में स्वीकारी है|

अलग शब्दों में शेख रशिद को कर्तारपूर कॉरिडोर खुला करने के पीछे सिख धर्मियों के प्रति सद्भावना नही थी, यह मंजुर भी किया गया है| इस पर पाकिस्तान के माध्यमों में भी आलोचना शुरू हुई है| भारत में शेख रशिद के बयान को काफी प्रसिद्धी प्राप्त हुई है और इससे पाकिस्तान की साजिश भी सामने आने का दावा भारत के भूतपर्व अफसर और विश्‍लेषक कर रहे है| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंग ने इस कारण पाकिस्तान की कडी निंदा की है|

‘‘कर्तारपुर कॉरिडोर’ खुला किया है इसलिए सिखधर्मी पाकिस्तान संबंधित व्यक्त कर रही कृतज्ञता से गलतफहमी करके पाकिस्तान किसी भी भ्रम में ना रहे’, यह इशारा कैप्टन अमरिंदर सिंग ने देश को दिया है| अपनी सीमा और जनता को किसी भी प्रकार से खतरा संभावित होता है तो भारत पाकिस्तान को मुंहतोड जवाब देगा’, यह इशारा अमरिंदर सिंग ने दिया है| इससे पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री ने कर्तारपुर कॉरिडोर के पीछे पाकिस्तान की सेना और इस देश मी कुख्यात गुप्तचर यंत्रणा आयएसआय की साजिश होगी, यह आशंका व्यक्त की गई है| इसके अलावा केंद्र सरकार इस मुद्दे पर सावधानी बरतें, यह सलाह भी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंग ने दी थी|

इसी दौरान पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरेशी ने भी कर्तारपूर कॉरिडोर यानी प्रधानमंत्री इम्रान खान ने भारत पर छोडी गुगली होने का बयान किया था| अब रेलमंत्री शेख रशिद ने भी यह प्लैन पाकिस्तानी सेनाप्रमुख का ही होने का दावा किया| इसके जरिए पीछे खलिस्तानी अलगाववादियों को बढावा देने की साजिश होेने की बात स्वीकारी है| यह साजिश पाकिस्तान पर भी पलट सकती है, यह चेतावनी कुछ पाकिस्तानी विश्‍लेषक दे रहे है| वही, तेहरिक ए लब्बैक नाम के पाकिस्तान के चरपंथी संगठन का नेता मौलाना खादीम हुसैन रिझवी’ ने पाकिस्तान की सरकार ने कर्तारपुर कॉरिडोर संबंधी किए निर्णय पर कडी आपत्ति जताई|

पाकिस्तान में जिसे किसे सिख धर्मियों के प्रति प्रेम भावना है ऐसे सभी संतोष के साथ सीमा पार करके अमृतसर जाकर रहें, यह बात खादिम रिझवी ने कहा है| पाकिस्तान में दुसरे धर्म की सराहना नही चलेगी, यह चेतावनी भी मौलाना खादिम रिझवी ने दी है|

तभी पाकिस्तान में भारत का द्वेष कनरेवाले चरमपंथी भारत के साथ पाकिस्तान अन्य किसी भी मुद्दे पर संबंध ना रखे, यह मांग कर रहे है| और इसी बीच ‘कर्तारपूर कॉरिडोर’ खुला किया गया है| इस वजह से सिख धर्मियों को पाकिस्तान संबंधी लगाव का एहसास होगा और वह भारत के विरोध में खडे होंगे| कश्मीर के मुद्दे पर भारत के विरोध में जाकर सिख धर्मी पाकिस्तान के पक्ष में रहेगी, यह भरौसा चरमपंथी रख रहे है| और इसके लिए पाकिस्तान की आयएसआय को काफी कुछ करना होगा, यह भी इन चरमपंथियों का कहना है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.