‘कर्तारपूर कॉरिडॉर’ के पीछे पाकिस्तान ने किया कपट हुआ स्पष्ट – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंग का बयान

नई दिल्ली/चंडीगड: सीख धर्मियों के लिएकर्तारपूर कॉरिडॉरशुरू करने के पीछे पाकिस्तान का कपट होने का आरोप पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंग ने फिर से किया है| सोमवार के दिन भी अमरिंदर सिंग ने ऐसा ही इशारा दिया था| ‘कर्तारपूर कॉरिडॉरशुरू होने से दो दिन पहले पाकिस्तान ने एक वीडियो प्रसिद्ध किया है| इस वीडियो में खलिस्तान का पुरस्कार करनेवाले आतंकियों की सराहना करके भारत को उकसाया गया है| इसका दाखिला देकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान से सावधानी बरतने की सलाह भारत सरकार को दी है| भारत के विरोध में हो रही हरकतों को अपना समर्थन नही है, यह पाकिस्तान स्पष्ट करेगा, यह उम्मीद होने की बात कहकर भारत सरकार ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है|

नवंबर के दिन कर्तारपूर कॉरिडॉर शुरू करने के लिए विशाल कार्यक्रम का पाकिस्तान में आयोजन हो रहा है और भारत में एक दिन पहले नवंबर के दिन इस कॉरिडॉर का उद्घाटन करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन होगा| पर, इस कार्यक्रम के कुछ दिन पहले भारत से पहुंच रहे सीख यात्रेकरूं को पासपोर्ट की जरूरत नही होगी, यह ऐलान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने किया था| पर दोनों देशों में हुए समझौते में पासपोर्ट की जरूरत रहेगी, यह तय किया गया था| इस वजह से पाकिस्तान ने यकायक किए इस ऐलान पर भारत ने खुलासा करने की मांग की है| इसकी जानकारी सामने रही थी तभी पाकिस्तान के कर्तारपूर जिले में आतंकियों के प्रशिक्षण केंद्र होने की जानकारी स्पष्ट हुई है|

इस वजह से पाकिस्तान खलिस्तान की मांग करनेवाले अलगाववादियों को बल प्रदान करने के लिएकर्तारपूर कॉरिडॉरका इस्तेमाल करनेगा, यह स्पष्ट संकेत प्राप्त हो रहे है| साथ ही इस विषय में पाकिस्तान ने प्रसिद्ध किए वीडियो में खलिस्तानी आतंकियों का जिक्र करके पाकिस्तान ने अपना असली रंग दिखाया है| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंग ने इस विषय पर केंद्र सरकार को फिर से चेतावनी दी है| ऐसी हरकतों से पाकिस्तानी सेना का कपट सामने आया है| एक ओर पाकिस्तान अपना प्रेम व्यक्त कर रहा है, वही दुसरी ओर यह देश कुछ अलग हरकत करने की कोशिश में होने की बात अमरिंदर सिंग ने कही है| इस पृष्ठभूमि पर भारतीय यंत्रणा भी सतर्क हुई है और पाकिस्तान की हरकतों पर कडी नजर रखी जा रही है|

पाकिस्तान ने प्रसिद्ध किए इस वीडियो की पृष्ठभूमि पर भारत सरकार ने चिंता व्यक्त की है| भारत के विरोध में हो रही हरकतों के लिए पाकिस्तान का समर्थन नही होगा, यह उम्मीद होने की बात कहकर केंद्र सरकार ने पाकिस्तान को फटकार लगाई है| अगले दिनों में दोनों देशों में इस मुद्दे पर विवाद हो सकता है| पाकिस्तान की इन हरकतों पर भारतीय जनता गुस्सा व्यक्त कर रही है| सीख भाईयों को भारत से कोई भी तोड नही सकता, यह इशारा सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान को दिया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.