‘साउथ चायना सी’ में मलेशिया, जापान का युद्धाभ्यास

टोकियो – ‘साउंड कैनन्स’ यानी कर्कश आवाज़ करने वाली यंत्रणा का इस्तेमाल करके शत्रु देश के जहाज़ों को भगाने का युद्धाभ्यास मलेशिया और जापान के तटरक्षक बल ने किया। यह युद्धाभ्यास ‘साउथ चायना सी’ क्षेत्र में किया गया। चीन के ‘फ्लोटिला’ को आगाह करने के लिए इस युद्धाभ्यास का आयोजन होने की बात स्पष्ट हुई है।

‘साउथ चायना सी’ के समुद्री विवाद में मलेशिया और जापान सीधे शामिल नहीं हैं। लेकिन, इस समुद्री क्षेत्र का अंतरराष्ट्रीय व्यापार और यातायात की सुरक्षा पर इन दोनों के हित निर्भर हैं। ऐसी स्थिति में दोनों देशों के तटरक्षक बलों द्वारा साउथ चायना सी में आयोजित किया गय यह युद्धाभ्यास अहमियत रखता है। इसमें भी मलेशियन तटरक्षक बल ने इस युद्धाभ्यास में पहली बार ‘एकोस्टिक’ यंत्रणा का इस्तेमाल किया।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.