सेंकाकू द्विपों की सुरक्षा के लिए अमरीका-जापान के संयुक्त युद्धाभ्यास का ऐलान

टोकियो – ‘ईस्ट चायना सी’ क्षेत्र के सेंकाकू द्विपों के क्षेत्र में चीन की आक्रामक गतिविधियों को जवाब देने के लिए अमरीका और जापान ने संयुक्त युद्धाभ्यास का ऐलान किया है। इस युद्धाभ्यास में दोनों देशों की थल सेना, नौसेना, वायुसेना के साथ मरिन्स दल भी शामिल होंगे। दो दिन पहले चीन की विध्वंसकों ने जापान के समुद्री क्षेत्र के निकट गश्‍त लगाई थी। इसके बाद इस युद्धाभ्यास का ऐलान किया गया है।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने प्रदान की हुई जानकारी के अनुसार चीन की तीन विध्वंसक जापान के ‘क्युशू’ द्विप के करीब गश्‍त करती हुई देखी गई थीं। ‘तुशिमा’ की खाड़ी में गश्‍त लगा रही इन विध्वंसकों में मिसाइलों से सज्जित चीनी विध्वंसक का भी समावेश था। चीन के विध्वंसकों ने जापान के समुद्री क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की। चीन के इन विध्वंसकों ने खतरनाक तरीके से गश्‍त लगाने की आलोचना जापान कर रहा है।

बीते महीने में ही चीन ने अपने तटरक्षक बलों के अधिकार बढ़ाए थे। चीन दावा कर रहे क्षेत्र में विदेशी जहाज़ों ने घुसपैठ करने पर गोलीबारी करने के अधिकार चीन ने अपने तटरक्षक बल को प्रदान किए हैं। इस पर जापान ने चिंता जताई है और अमरीका के साथ हुई ‘टू प्लस टू’ बैठक में भी इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी। उस समय अमरीका ने चीन के इस नए कानून की आलोचना की थी।

लेकिन, अमरीका की आलोचना की परवाहन किए बिना चीन ने अपने तीन विध्वंसक रवाना किए। चीन की यह हरकतें जापान के ‘सेंकाकू’ द्विपों की सुरक्षा के लिए चुनौती साबित हो सकती हैं। क्योंकि, इन द्विपों पर चीन ने अपना हक जताया है। इस पृष्ठभूमि पर सेंकाकू द्विपों की सुरक्षा के लिए जापान और अमरीका बड़े युद्धाभ्यास का आयोजन करेंगे, ऐसी घोषणा जापान के रक्षामंत्री नोबूओ किशी ने की।

अमरीका या जापान ने इस युद्धाभ्यास का ठिकाना और समय की जानकारी सार्वजनिक करना टाल दिया है। लेकिन, दोनों देशों का यह सबसे बड़ा युद्धाभ्यास होगा, ऐसा दावा जापान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.