जापान और इंडोनेशिया नौसैनिक सहयोग बढ़ाएँगे

टोकियो – इंडोनेशिया के राष्ट्राध्यक्ष जोको विडोडो ने बुधवार को जापान का दौरा करके प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा से मुलाकात की। दोनों देशों की नौसैनिक सहयोग पर चर्चा हुई। साथ ही अगले महीने जापान की सेना पहली बार इंडोनेशिया के ‘गरुडा शील्ड’ युद्धाभ्यास में शामिल हो रही है।

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और सुरक्षा अबाधित रखने के लिए इंडोनेशिया का समुद्री सामर्थ्य मज़बूत करने की जरुरत है। इसके लिए जापान इंडोनेशिया की नौसेना को सहायता प्रदान करेगा, यह ऐलान प्रधानमंत्री किशिदा ने किया। साथ ही इंडोनेशिया की बुनियादी सुविधाओं और आपत्ति निवारण के लिए लगभग ३२ करोड़ डॉलर्स का ऋण देने का ऐलान भी जापान के प्रधानमंत्री ने किया। ‘साऊथ चायना सी’ क्षेत्र में अपनी समुद्री सीमा में चीन अतिक्रमण कर रहा है, ऐसी शिकायत इंडोनेशिया ने पहले ही की थी।

अब नवंबर में इंडोनेशिया में ‘जी-२०‘ देशों की बैठक होगी। ‘जी-२०’ के सदस्य देशों के नेताओं को इस बैठक में शामिल करने के लिए राष्ट्राध्यक्ष विडोडो अमरीका, चीन, जापान का दौरा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.