‘रशिया क्रिमिआ का कब्जा छोड़ दें’ : अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की माँग

वॉशिंग्टन/मॉस्को, दि. १५ : ‘राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प को रशिया ते साथ अच्छे संबंध चाहिए| लेकिन रशिया ने अपने कब्ज़े में कर लिए ‘क्रिमिआ’ का भूभाग युक्रेन को वापस करना चाहिए, ऐसी अमरिकी राष्टाध्यक्ष की अपेक्षा है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने नियुक्त की हुईं, संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थित अमरीका की राजदूत निकी हैले ने पहले ही दिन, क्रिमिआ पर रशिया ने किए अवैध कब्ज़े का निषेध किया था’ ऐसा व्हाईट हाऊस के मीडिया सचिव सीन स्पायसर ने कहा है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प पर, रशिया के साथ के संबंधों के बारे में किये जा रहे संगीन आरोपों की पृष्ठभूमि पर स्पायसर ने यह माँग की है, ऐसा दिखायी दे रहा है|

क्रिमिआराष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के रशिया के साथ के संबंधों को लेकर अमरीका में संगीन आरोप शुरु हुए हैं| ट्रम्प ने नियुक्त किये अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मायकल फ्लिन को हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था| नियुक्ति से पहले ही उन्होंने रशियन अधिकारियों से चर्चा करने की वजह से उन्हें यह इस्तीफ़ा देना पड़ा| इसके बाद अब ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ यह अमरिकी अखबार, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के चुनावप्रचार अभियान से जुड़े एक शख्स ने रशियन खुफिया एजन्सी से की चर्चा की जानकारी दुनिया के सामने ले आया है| इसके चलते, ‘डोनाल्ड ट्रम्प अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष नहीं, बल्कि रशिया के हस्तक है’ ऐसा आरोप ज़ोर पकड़ रहा है| ट्रम्प के विरोधक इसका फायदा उठाकर, ‘वे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरा बन रहे हैं’ ऐसी आलोचना कर रहे हैं|

अमरिकी मीड़िया में ट्रम्प के खिलाफ जब यह मुहिम बड़े जोरोंशोरों के साथ छिड़ी जा रही है, उसी समय ‘व्हाईट हाऊस’ के प्रवक्ता सीन स्पायसर ने राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की रशियाविषयक भूमिका ज़ाहिर की| पहले के राष्ट्राध्यक्ष से ट्रम्प की रशियासंबंधी भूमिका अलग है, यह स्पायसर ने मान लिया| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को रशिया के साथ अच्छे संबंध चाहिए| रशिया के साथ अच्छे संबंध अमरीका के राष्ट्रीय हित के लिये अनुकूल साबित होंगे| लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प रशिया के साथ नर्मी की भूमिका अपनायेंगे, ऐसा खुलासा स्पायसर ने दिया| इसके लिए उन्होंने, अमरीका की संयुक्त राष्ट्रसंघ स्थित राजदूत निकी हैले ने पहले दिन किये भाषण का उदाहरण दिया|

निकी हैले ने अपने भाषण में, क्रिमिआ पर रशिया ने किये हुए अवैध कब्ज़े का कड़े शब्दों में निषेध किया था| साथ ही, रशिया ने क्रिमिआ का कब्ज़ा युक्रेन को सौंपना चाहिए, ऐसी माँग भी हैले ने की थी| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को रशिया से यही उम्मीद है, ऐसा दावा स्पायसर ने किया| इसके लिये वे कोशिश करेंगे| इन कोशिशों को यदि सफलता नहीं मिली, तो अमरीका की रशिया के बारे में रहनेवाली पुरानी भूमिका फिर से अपनायी जायेगी, ऐसा कहकर स्पायसर ने, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प अमरीका के हितसंबंधों के बारे में समझौता नहीं करेंगे, ऐसा भरोसा जताया| साथ ही, हाल ही में अमरीका की यात्रां पर आये जापान के राष्ट्राध्यक्ष शिंजो ऍबे के बयान का उदाहरण भी स्पायसर ने दिया|

जापान के प्रधानमंत्री ने मतभेद दूर रखकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के नेतृत्व में अमरीका के साथ संबंध दृढ़ बनाने की तैयारी दर्शायी है| दुनिया भर के अन्य नेता भी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के बारे में यही रवैय्या अपना रहे हैं, इसपर भी स्पायसर ने ग़ौर फ़रमाया| रशिया के साथ अच्छे संबंध प्रस्थापित करने की यह कोशिश, यह ट्रम्प की नीति का ही भाग होकर, उसमें कुछ विपरित नहीं है, ऐसा खुलासा स्पायसर ने किया| लेकिन ट्रम्प के विरोधक यह बात माननें को तैयार नहीं| न्यूयॉर्क टाईम्स में प्रकाशित हुई खबर के बाद, ट्रम्प के रशिया के साथ होनेवाले संबंध साबित हुए, ऐसा दावा उनके विरोधी कर रहे होकर, अमरिकी मीडिया का बड़ा गुट इसकी बड़ी पब्लिसिटी कर रहा है| इस ट्रम्पविरोधी अभियान में उद्योजकों के साथ हॉलिवूड के जानेमाने कलाकार भी शामिल हुए हैं|

‘क्रिमिआ युक्रेन को नहीं देंगे’ : रशियन विदेशमंत्रालय

‘क्रिमिआ’ रशिया का भूभाग होकर, वह युक्रेन को वापस नहीं किया जायेगा, ऐसी फ़टकार रशिया के विदेशमंत्रालय ने लगायी है| रशियन विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया झाखारोव्हा ने, ‘क्रिमिआ युक्रेन को वापस करने का सवाल ही नहीं उठता’ ऐसा मॉस्को में हुए संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट किया|

इससे पहले भी रशिया ने, ‘क्रिमिआ का भूभाग युक्रेन को वापस नहीं किया जायेगा’ ऐसा कहा था| इससे यदि युद्ध भड़का, तो रशिया उसकी परवाह नहीं करेगा, ऐसा भी रशियन नेताओं ने कहा था| वहीं, अपने चुनाव अभियान में डोनाल्ड ट्रम्प ने, ‘यदि क्रिमिआ रशिया से वापस लेने की कोशिश हुई, तो महायुद्ध भड़केगा’ ऐसी चेतावनी दी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.