ईरानी अर्थव्यवस्था की स्थिति ‘इराक युद्ध’ से भी खराब होगी – ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रोहानी

अमरिका ने लगाए नए प्रतिबंधों की वजह से ईरान की अर्थव्यवस्था मुुश्किलों से घिरी है और इससे बाहर निकलने के लिए सभी सियासी दलों ने पहल करनी होगी| नही तो १९८० के दशक में इराक के साथ हुए युद्ध के बाद ईरान की अर्थव्यवस्था की जो स्थिति बनी ती उससे भी खराब स्थिति बन सकती है और उससे भी भीषण परिणामों का इसके आगे सामना करना होगा, यह चिंता ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी इन्होंने व्यक्त की|

‘सद्दाम ने ईरान में सेना उतारकर युद्ध शुरू किया तभी ईरान की अर्थव्यवस्था दबाव में थी| वर्ष १९८०-८८ के बीच की उस स्थिति की तुलना वर्तमान में बनी स्थिति से करना मुमकिन नही| क्यों की इराक के साथ युद्ध होते समय ईरान की बैंक, ईंदन निर्यात और अन्य व्यापार शुरू थे| उस दौरान सीर्फ ईरान की हथियारों की खरीद पर प्रतिबंध थे’, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष रोहानी इन्होंने ईरान की अर्थव्यवस्था वर्तमान में अधिक कठिन स्थिति में होने की बात पर ध्यान आकर्षित किया|

वर्तमान में ईरान सर्वंकश युद्ध का सामना कर रहा है, ऐसा रोहानी ने कहा| अपनी अर्थव्यवस्था पर बना यह संकट खतम करना है तो ईरान में सभी सियासी दलों को एक होना होगा| ऐसा हुआ तो इस संकट से मार्ग निकालना मुमकिन होगा, यह दावा रोहानी ने किया| लेकिन, ईरान के सियासी दल और नेता वर्तमान में बने आर्थिक संकट के लिए रोहानी सरकार की गलत नीति जिम्मेदार होने का आरोप कर रहे है| इस वजह से रोहानी सरकार के सामने एक ही समय पर आर्थिक और सियासी संकट का सामना करने की चुनौती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.