सौदी के ईंधन परियोजनाओं पर ईरान के हमलें होने की संभावना – इस्रायली समाचार चैनल का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेल अवीव – कडे प्रतिबंध लगाकर ईरान की ईंधन निर्यात झिरो करने की घोषणा अमरिका ने की है| ऐसी स्थिति में ईरान से ईंधन खरीदनेवाले देशों को ईंधन की पर्याप्त निर्यात करने का ऐलान सौदी अरब ने किया है| लेकिन, इस घोषणा के कारण गुस्सा हो उठे ईरान ने सौदी की ईंधन परियोजना पर हमला करने का प्लैन तैयार किया है, यह चौकानेवाली जानकारी इस्रायली वृत्तसंस्थाने सामने रखी है| यह जानकारी सामने आकर कुछ घंटे नही होते तो ही सौदी का मित्र देश संयुक्त अरब अमीरात की एक ईंधन परियोजना में विस्फोट होने का वृत्त प्रसिद्ध हुआ है|

अमरिका ने ईंधन निर्यात पर लगाए कडे प्रतिबंधों की वजह से मुश्किल में घिरे ईरान से अलग अलग विकल्पों के बारे में विचार हो रहा है| अमरिका के साथ युद्ध शुरू करके आत्महत्या ना करें, यह मत ईरान के कुछ नेता और अधिकारीयों ने रखा है| वही, कुछ सेना अधिकारी ईरान की युद्धपोत एवं लष्करी ठिकानों पर हमलें करने की धमकी खुले तौर पर दे रहे है| इसी में से कुछ अधिकारियों ने सीधे सौदी अरब की ईंधन परियोजना पर हमलें करने का प्लैन पेश किया है| इस्रायल की शीर्ष समाचार चैनल ने यह समाचार प्रसिद्ध करके खलबली मचाई है|

ईरान खाडी क्षेत्र में अपना प्रभाव बढाने के लिए अपने हस्तकों का इस्तेमाल कर रहा है, यह आरोप इस्रायल ने इससे पहले भी किया था| सौदी अरब और सौदी के मित्रदेश भी ईरान पर इसी तरह आरोप कर रहे है| वही, खाडी क्षेत्र की अस्थिरता के लिए ईरान जिम्मेदार होने का दावा अमरिका कर रही है| इसी पृष्ठभूमि पर ईरान अब सौदी अरब की ईंधन परियोजना पर हमलें करने की तैयारी में है, यह समचार खलबली मचानेवाला साबित हो सकता है| इसके पहले येमन में ईरान और सौदी के बीच अप्रत्यक्ष युद्ध शुरू होने की बात स्पष्ट हुई थी| येमन के हौथी बागियों ने सौदी पर किए हमलों के पीछे ईरान का हाथ होने का आरोप सौदी ने किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.