ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम से जरा भी पीछे नहीं हटेगा – राष्ट्राध्यक्ष रईसी का ऐलान

तेहरान – ईरान के साथ परमाणु समझौता करके इस देश को परमाणु हथियार से सज्जित होने से रोकना मुमकिन होगा, ऐसा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन और उनके सहयोगियों का कहना है| लेकिन, उन्हीं के डेमोक्रैट पार्टी के जनप्रतिनिधि ही ईरान के परमाणु समझौते के विरोध में आक्रामक हुए हैं| ऐसी स्थिति में ईरान के राष्ट्राध्यक्ष इब्राहिम रईसी ने ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम से जरा भी पीछे नहीं हटेगा, ऐसी दहाड़ लगाई है| ईरान में मनाए जा रहे राष्ट्रीय परमाणु दिन के अवसर पर उन्होंने यह इशारा दिया|

ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम से जरा भी पीछे नहीं हटेगा - राष्ट्राध्यक्ष रईसी का ऐलानऑस्ट्रिया के वियना में अमरीका और प्रमुख यूरोपिय देशों की ईरान के परमाणु समझौते को लेकर बातचीत जारी है| साल २०१५ का यह परमाणु समझौता नए से करने के लिए यह कोशिश जल्द ही सफल होगी, यह दावा ईरान एवं अमरीका और यूरोपिय देशों ने भी किया था| लेकिन, अब स्थिति में बदलाव होता दिख रहा है| अमरीका के शासक दल के जनप्रतिनिधि इस परमाणु समझौते के खिलाफ हैं| परमाणु समझौते के बाद भी ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखता है, तो फिर इस समज़ौते की आवश्यकता ही क्या है? ऐसा इन अमरिकी जनप्रतिनिधियों का कहना है|

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर यह आपत्ति जताई जा रही थी, तभी ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रईसी ने अपने देश की भूमिका स्पष्ट शब्दों में रखी| परमाणु समझौते पर बातचीत शुरू होने के साथ ही तेहरान से वियना तक सैंकड़ों संदेश दिए गए हैं| कुछ भी हो जाए, पर ईरान अपना परमाणु समझौता थोड़ा भी पीछे नहीं लेगा और इस पर किसी भी तरह का समझौता मुमकिन ही नहीं होगा, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष रईसी ने स्पष्ट किया| परमाणु कार्यक्रम ईरान का अधिकार है| यह अधिकार हम किसी भी स्थिति में नहीं छोड़ेंगे, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष रईसी ने ड़टकर कहा|

इससे पहले भी ईरान ने अपने परमाणु समझौते को लेकर समझौता मुमकिन ना होने का ऐलान किया था| फिर भी वियना की चर्चा में इसका हल निकालने के संकेत बायडेन प्रशासन दे रहा था| ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम से जरा भी पीछे नहीं हटेगा - राष्ट्राध्यक्ष रईसी का ऐलानईरान परमाणु बम बनाने के काफी करीब होने का आरोप इस्रायल लगातार लगा रहा है| लेकिन, किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु बम से सज्जित होने नहीं देंगे और इसके लिए इस्रायल कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार है, यह इशारा इस्रायल ने बारबार दिया था|

अमरीका ने भी ईरान को परमाणु बम प्राप्त करने ना देने का इस्रायल का कहना स्वीकार किया| लेकिन, हाल ही में इस्रायल का दौरा कर रहे अमरिकी विदेशमंत्री ने ईरान को परमाणु बम प्राप्त ना हो, इसी कारण परमाणु समझौता आवश्यक होने का दावा किया था| पर, इस्रायल ने यह विचार ठुकराया है| इस्रायल ही नहीं, बल्की सौदी और यूएई जैसे खाड़ी देश भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमरीका की भूमिका पर असंतोष व्यक्त कर रहे हैं|

ऐसी स्थिति में ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रईसी के परमाणु समझौते पर बयान ईरान के साथ हो रहे नए परमाणु समझौते का भविष्य खतरे में ड़ाल सकता है| इसी कारण अमरीका से ही इस समझौते का हो रहा विरोध अधिक तीव्र हो सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.