ईरान ने संवर्धित यूरेनियम का भंडार तीन गुना बढाया – संयुक्त राष्ट्रसंघ के परमाणु उर्जा आयोग की चिंता

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

विएना – पीछले चार महीनों से ईरान ने अपने परमाणु केंद्र में छिपकर संवर्धित युरेनियम का भंडार तीगुना किया है| ईरान के परमाणु केंद्र की यह गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है, यह आलोचना संयुक्त राष्ट्रसंघ के परमाणु उर्जा आयोग ने की है| संबंधित परमाणु केंद्र की जांच करने के लिए ईरान अपने निरिक्षकों को अनुमति दे, यह मांग परमाणु उर्जा आयोग ने कुछ दिन पहले ही की थी| पर, हम परमाणु उर्जा आयोग से बंधे नही है, यह कहकर ईरान ने यह मांग ठुकराई है|

अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा आयोग ने पीछले कुछ दिनों से ईरान के विरोध में आक्रामक कदम उठाना शुरू किया है| अमरिका के साथ किए परमाणु समझौते से पीछे हटने के बाद ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम की गति काफी मात्रा में बढाई है, यह दावा आयोग कर रहा है| ईरान की यह गति इस देश को परमाणु बम के निर्माण करने के करीब पहुंचानेवाली है, यह आरोप अमरिका और इस्रायल कर रहे है| इस पृष्ठभूमि पर ईरान ने अपने दो विवादित परमाणु केंद्र की जांच करने का अवसर आयोग को दें, यह मांग आयोग ने चार दिन पहले की थी

इसमें ईरान के कोम और तुरकूझाबाद के पमराणु केंद्र का समावेश होने का दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यम कर रहे है| इनमें से कोम परमाणु केंद्र में ईरान ने संवर्धित युरेनियम एवं सेंट्रीफ्युजेस् का भंडार करना शुरू किया है, यह आरोप पहले भी किया गया था| तभी लष्करी सुरक्षा में रखा गया तुरकूझाबाद के परमाणु केंद्र में ईरान ने छिपकर परमाणु गतिविधिया शुरू रखी है, यह आरोप इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने पीछले वर्ष किया था|

इन दोनों परमाणु केंद्र की जांच करने की मांग अंतरराष्ट्रीय परमाणु उर्जा आयोग ने की थी| साथ ही आयोग ने तैयार किए रपट में ईरान के परमाणु कार्यक्रम की चिंताजनक गतिविधियों की जानकारी दर्ज की थी| आयोग ने यह रपट अभी जारी नही किया है, फिर भी इसमें दर्ज कुछ जानकारी सामने आयी है| इसमें ईरान ने अपने परमाणु केंद्र में रखें संवर्धित युरेनियम के भंडार में तीगुनी बढोतरी की है, यह कहा गया है|

पीछले वर्ष नवंबर महीने में आयोग ने की जांच के दौरान ईरान के पमराणु केंद्र में ३७२. किलोग्रॅम संवर्धित युरेनियम का भंडार था| पर, १९ फरवरी तक के मात्र तीन महीनों में ईरान ने यह भंडार ,०२०. किलो तक बढाया है| ईरान ने मात्र तीन महीनों में संवर्धित युरेनियम का भंडार तीन गुना करने की चिंता आयोग ने इस रपट में दर्ज की है| रपट में यह बात दर्ज करने के बाद और एक महीना बीत चुका है और इस भंडार में और भी बढोतरी होने की संभावना है|

संवर्धित युरेनियम का यह भंडार ईरान को पमराणु बम का निर्माण करने के लिए पर्याप्त हो सकता है, यह बात अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक कह रहे है| इसके लिए ईरान इन परमाणु केंद्रों की जांच करने की अनुमति प्रदान करें, यह मांग आयोग ने की थी| पर, ईरान ने यह मांग ठुकराई और आयोग को यह अनुमति देने के लिए ईरान बंधा नही है, यह बयान भी ईरान ने किया है|

इसी बीच, ईरान का परमाणु कार्यक्रम परमाणु बम का निर्माण करने के काफी नजदिक पहुंचा है, यह आरोप अमरिका और इस्रायल कर रहे है| कुछ भी हो पर ईरान को एटमी बम प्राप्त करने नही देंगे, यह इशारा इन दोनों देशों ने दिया है| ऐसे में यदि ईरान परमाणु बम प्राप्त करता है तो हम भी पीछे नही रहेंगे, यह ऐलान सौदी अरब ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.