ईरान को बायडेन के आने की नहीं, बल्कि ट्रम्प के जाने की खुशी – राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी

तेहरान – ‘ज्यो बायडेन अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष हो रहे हैं, इसलिए ईरान अतिउत्साहित नहीं हुआ है, बल्कि डोनाल्ड ट्रम्प के जाने से ईरान को अत्यानंद हुआ है’, ऐसा व्यंगोक्तिपूर्ण बयान ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने किया है। साथ ही, अमरीका के विद्यमान राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प आतंकवादी होने की आलोचना ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने की। अमरीका के ‘इलेक्टोरल कॉलेज’ ने, महीने भर पहले हुए चुनावों में ज्यो बायडेन को विजयी घोषित करने के बाद ईरान के राष्ट्राध्यक्ष से यह प्रतिक्रिया आयी है। बायडेन ने कुछ ही दिन पहले ईरान के साथ पुन: नये सिरे से परमाणु समझौता करने का ऐलान किया था। इस पृष्ठभूमि पर, ईरान के राष्ट्राध्यक्ष की यह प्रतिक्रिया अहमियत रखती है।

iran-trump-bidenबुधवार को ईरान के कॅबिनेट बैठक का सीधा प्रक्षेपण किया गया। इसमें राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने अमरीका के विद्यमान राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की ज़ोरदार आलोचना की। ‘ट्रम्प ये बहुत ही कपटी, ज़ुल्मी आतंकवादी, खूनी और अमरीका के सर्वाधिक क़ानून तोड़नेवाले राष्ट्राध्यक्ष थे। ट्रम्प के पास सभी नैतिक एवं मानवीय मूल्यों का अभाव था’, ऐसा आरोप ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने किया। साथ ही, बतौर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के आख़िरी कुछ ही दिन शेष होने के कारण रोहानी ने ईश्‍वर का शुक्रिया अदा किया।

iran-trump-bidenसाथ ही, ट्रम्प ने थोंपे निर्बंधों के कारण, ईरान कोरोनावायरस का टीका लेने में भी असफल रहा, ऐसा दोषारोपण रोहानी ने किया है। कुछ ही घंटें पहले अमरीका ने ईरान पर नये निर्बंध थोंपे हैं। अमरिकी गुप्तचर यंत्रणा ‘एफबीआय’ का एजंट होने का आरोप करके ईरान ने रॉबर्ट लेव्हिसन को गिरफ़्तार किया था। ईरान के जेल में रहते समय ही लेव्हिसन की संदेहास्पद मृत्यु हुई होने का दावा किया जाता है। लेव्हिसन की मृत्यु के लिए ईरान ज़िम्मेदार होने का आरोप करके अमरीका ने ईरान की गुप्तचर यंत्रणा के दो अधिकारियों पर निर्बंध घोषित किये। उसके बाद रोहानी ने अमरीका पर यह टिप्पणी की है।

लेकिन ईरान के राष्ट्राध्यक्ष ने विद्यमान राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प की आलोचना करते समय, आगामी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के बारे में उक़साऊ प्रतिक्रिया देना टाला। साथ ही, बायडेन के प्रशासन के साथ परमाणु समझौता करने के लिए ईरान तैयार होगा, ऐसे संकेत राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने दिये। अमरीका परमाणु समझौते में सहभागी होने के बाद, अगले घंटे भर में ईरान भी उसमें शामिल होगा, ऐसा रोहानी ने कहा। लेकिन यह चर्चा सशर्त ना हों। ईरान के क्षेपणास्त्र कार्यक्रम के बारे में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो सकता, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने ड़टकर कहा है।

iran-trump-bidenइससे पहले भी ईरान ने बायडेन के साथ मेल बिठाने के तैयारी दर्शायी थी। वहीं, कुछ हफ़्ते पहले ईरान में परमाणु वैज्ञानिक की हत्या होने के बाद ख़ौल उठे ईरान को शान्त रहने का आवाहन अमरीका के ‘सीआयए’ के पूर्व प्रमुख जॉन ब्रेनन ने किया था। बायडेन सत्ता पर आने तक ईरान शान्त रहें, ऐसा सुझाव ब्रेनन ने दिया था।

इसी बीच, ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के लिए उत्सुक होनेवाले बायडेन को, इस्रायल और अरब देशों ने पहले ही सावधानी का इशारा दिया है। अमरिकी विश्‍लेषक भी यह कह रहे हैं कि ईरान के साथ नये से परमाणु समझौता करना बायडेन के लिए आसान नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.