अमरिका के नए प्रतिबंधों के बाद क्रोधित हुए – ईरान ने ‘होर्मुझ’ की ईंधन यातायात रोकने की दी धमकी

Third World Warतेहरान: ‘यदि ईरान को होर्मुझ की खाडी से ईंधन की निर्यात करना मुमकिन नही रहा तो इस समुद्री क्षेत्र से दुसरे किसी की ईंधन की यातायात होने नही देंगे’, यह इशारा ईरान की नौसेना प्रमुख ने दिया है| होर्मुझ की खाडी से दुनिया के एक तृतियांश ईंधन की यातायात होती है| इस वजह से ईरान की नौसेना प्रमुख ने दी धमकी की गंभीरता बढी है| वही, अमरिका ने कितनी भी कोशिश की तो भी ईरान की ईंधन निर्यात ‘झिरो’ नही हो सकेगी, यह दावा ईरान के एक नेता ने किया है| कुछ घंटे पहले अमरिका ने लगाए नए प्रतिबंधों पर ईरान ने यह प्रतिक्रिया दर्ज की है|

ईरान ने पहले ही होर्मुझ की खाडी में विध्वंसक, गश्तीपोतों का बेडा तैनात करके वहा शुरू ईंधन की यातायात रोकने की धमकी दी थी| पिछले महीने में ही ईरान ने होर्मुझ की खाडी से ओमान की खाडी तक सैकडों जहाज तैनात करके बडा युद्धाभ्यास किया था| उस समय ईरान के युद्धपोतों ने ईंधन की यातायात कर रहे पर्शियन खाडी की दिशा में मिसाइल भी छोडे थे| इस वजह से वर्णित समुद्री क्षेत्र में तनाव निर्माण हुआ था| इसी बीच अमरिका की विमान वाहक युद्धपोत ने पर्शियन खाडी से यात्रा की थी|

अमरिका, नए प्रतिबंधों, बाद, क्रोधित, ईरान, होर्मुझ, ईंधन यातायात, रोकने, धमकीसोमवार के दिन अमरिका ने ईरान के ईंधन पर लगाए प्रतिबंधों पर बढोतरी करने के बाद ईरान के नौसेना प्रमुख ने दुबारा ‘होर्मुझ की खाडी’ बंद करने की धमकी दी है| ‘अंतरराष्ट्रीय निमयों के तहेत ईरान को इस समुद्री क्षेत्र से ईंधन की निर्यात करने का अधिकार है| लेकिन, यह अधिकार ईरान को प्राप्त नही होता है तो अन्य किसी भी देश का ईंधन इस समुद्री क्षेत्र से बाहर नही जाएगा| होर्मुझ की खाडी समुद्री यातायात के लिए बंद की जाएगी’, ऐसा नौसेनाप्रमुख ‘एडमिरल अली रेझा तांगसिरी’ इन्होंने धमकाया है| ईरान की इस धमकी की वजह से फिर एक बार पर्शियन खाडी की ईंधन यातायात की सुरक्षा का मुद्दा उजागर हुआ है|

इस दौरान, अमरिकी प्रतिबंधों के निर्णय पर ईरान से कडी प्रतिक्रिया उमड रही है और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ‘सईद अब्बास मुसावी’ इन्होंने अमरिका के प्रतिबंध निष्फल होने का दावा किया| अमरिका ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध अवैध होने से इन प्रतिबंधों की वजह से ईरान का कुछ भी बुरा नही होगा, ऐसा मुसावी ने कहा| वही, इन प्रतिबंधों के जरीए ईरान से हो रही ईंधन की निर्यात ‘झिरो’ करके ईरान को घुटने पर लाने का अमरिका का प्लैन कभी भी कामयाब नही होगा, ऐसा ईरान के एक नेता ने कहा है|

ईरान के नौसेना प्रमुख ने दी इस धमकी की ओर गंभीरता से देखा जा रहा है| कुछ दिन पहले ही ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्लाह खामेनी इन्होंने ईरान की ‘रिव्होल्युशनरी गार्डस्’ के प्रमुख पद पर जनरल हुसैन सलामी इनका चयन किया था| जनरल सलामी इनके चयन से ईरान के ‘रिव्होल्युशनरी गार्डस्’ की आक्रामकता में बढोतरी होने के संकेत प्राप्त हो रहे है, यह दावा अमरिका में भूतपूर्व विश्‍लेषकों ने किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.