अमरिका का सबर यानी कमजोरी नही – अमरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की ईरान को चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजेरूसलम: राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने आखिरी क्षण में ईरान पर हमलें करने के लिए जारी किए आदेश पीछे लेकर अपने संयम दिखाया है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया विचार और दूरदर्शिता को कमजोरी ना समझे| अमरिका का आधुनिक लष्कर युद्ध के लिए हमेशा तैयार है, ऐसी चेतावनी अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने दी है| तथा आनेवाले समय में अमरिका ने ईरान के विरोध में संघर्ष शुरू किया तो, उसके परिणाम अनियंत्रित होंगे ऐसा ईरान के वरिष्ठ लष्करी अधिकारी ने धमकाया है|

ईरान और सीरिया में ईरान से संबंधित आतंकी संगठनों की गतिविधियों पर त्रिपक्षीय चर्चा करने के लिए अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोल्टन इस्रायल पहुंचे हैं| उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू से भेंट की है| उसके बाद जेरूसलम में बोल्टन तथा इस्रायल एवं अमरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों में चर्चा हो रही है| इससे पहले पर्शियन खाड़ी में बने तनाव के लिए ईरान जिम्मेदार होने का आरोप बोल्टन ने किया है| पिछले हफ्ते में अमरिका का ड्रोन गिरानेवाले ईरान को बोल्टन ने कड़े बोल सुनाएं हैं|

इस ड्रोन हमले के बाद राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान पर हमला करने के आदेश दिए थे| अमरिका का लष्कर हमला करने की तैयारी में था| पर १० मिनट पहले राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने हमले के यह आदेश पीछे लिए, ऐसा बोल्टन ने कहा है| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष का यह निर्णय उनका संयम दिखा रहा है| जिसकी वजह से ईरान राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के इस निर्णय को अमरीका की दुर्बलता ना समझे, ऐसी सूचना बोल्टन ने की है|

साथ ही खाड़ी क्षेत्र में कभी भी किसी पर भी हमला करने की अनुमति हमें मिली है, इस गलतफहमी में ईरान ना रहे, ऐसा बोल्टन ने सूचित किया है| पर ईरान ने फिर एक बार अमरिका और अमरिका के हितसंबंधों पर हमले किए, तो अमरिका का लष्कर भी किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार होने की याद बोल्टन ने दिलाई| बोल्टन ने इससे पहले भी ईरान पर हमले करने का विकल्प सुझाया था| पर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान पर हमले का विकल्प ठुकराया था|

दौरान ईरान ने अमरिका के ड्रोन पर हमला करने के बाद अमरिका के सायबर कमांड ने ईरान के लष्करी कंप्यूटर्स पर साइबर हमला किया था| अमरिका के प्रसिद्ध अखबार ने इस मामले की खबर प्रसिद्ध की है| पर इस सायबर हमले में ईरान का कितना नुकसान हुआ है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है|

अमरिका ईरान पर नए प्रतिबंध जारी करेगा

वॉशिंगटन: अगले कुछ घंटों में अमरिका ईरान पर नए प्रतिबंध जारी करेगी, यह घोषणा अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने की है| यह प्रतिबंध ईरान के लिए बहुत बडी मुश्किलों से भरी साबित होगी, यह दावा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया है| अमरिका ने इससे पहले भी ईरान पर ५ स्तर में प्रतिबंध जारी किए हैं|

फिलहाल राजनीतिक बहिष्कार और आर्थिक दबाव बढ़ाकर अमरिका ने ईरान का प्रश्न सुलझाने को प्राथमिकता देने की जानकारी अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने दी है| तथा योग्य समय पर अमरीका ईरान को प्रत्युत्तर देगा, इसका एहसास अमरिका के विदेशमंत्री ने दिलाया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.