भारत में ‘ओमीक्रोन’ वेरिएंट की दस्तक

– पाए गए दो मामलों में से एक स्थानीय नागरिक

– ‘ओमीक्रोन’ के अधिक मामले सामने आने की संभावना

– मुंबई हवाई अड्डे पर उतरे पांच यात्री ‘कोरोना’ संक्रमित

नई दिल्ली/बंगलोर – विश्‍व स्वास्थ्य संगठन द्वारा घोषित कोरोना के चिंताजनक ‘ओमीक्रोन’ वेरियंट ने भारत में दस्तक दी है| कर्नाटक में दो कोरोना संक्रमित ‘ओमीक्रोन’ की चपेट में पाए गए हैं| इनमें से एक अफ्रीका से बंगलोर आया हुआ यात्री है और अन्य संक्रमित स्थानीय नागरिक है, इसके विदेश यात्रा करने का रेकार्ड नहीं है| इस वजह से कर्नाटक में ‘ओमीक्रोन’ के अधिक मामले होने की संभावना है| विश्‍व में अब तक ३० से अधिक देशों में ‘ओमीक्रोन’ के संक्रमित पाए गए हैं| कोरोना का यह वेरिएंट काफी तेज़ फैलता है और इसी कारण इस वेरियंट के संक्रमण का मामला सामने आते ही देश की स्वास्थ्य यंत्रणाओं की चुनौतियॉं अधिक बढ़ी हैं|

‘ओमीक्रोन’बीते हफ्ते बंगलोर हवाई अड्डे पर उतरे दो यात्रियों की कोरोना जॉंच का नतीजा पॉझिटिव पाया गया था| इसके बाद उन्हें तुरंत क्वारंटाईन किया गया था| खतरा चिन्हीत किए हुए देशों से पहुँचे इन यात्रियों के नमूने जिनोम सिक्वेन्स की जॉंच के लिए भेजे गए थे| इनमें से एक यात्री डेल्टा से अलग तरह के वेरिएंट के चपेट में होने की बात स्पष्ट हुई थी| लेकिन, वह पुख्ता कौनसे वेरिएंट के चपेट में था, यह स्पष्ट नहीं हुआ था| गुरूवार के दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एवं बंगलोर महानगरपालिका ने इससे संबंधित जानकारी साझा की|

‘ओमीक्रोन’ के दो संक्रमित कर्नाटक में पाए गए हैं| इनमें से एक हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से आया हुआ नागरिक होने की जानकारी बंगलोर महानगरपालिका ने प्रदान की है| अन्य संक्रमित स्थानीय नागरिक है| साथ ही उसके विदेश यात्रा का इतिहास नहीं है| इस वजह से बंगलोर में ‘ओमीक्रोन’ के संक्रमितों की संख्या अधिक होने का ड़र जताकर महानगरपालिका ने कोरोना के नए वेरिएंट के फैलाव को लेकर अधिक चौकन्ना रहने की ज़रूरत जताई है|

बंगलोर में पाया गया कोरोना का स्थानीय संक्रमित पेशे से डाक्टर होने की जानकारी सामने आ रही है| इस वजह से उसके संपर्क में आए कुछ और लोग भी ‘ओमीक्रोन’ की चपेट में होने का ड़र है| इन दोनों संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए हुए १३ और उनके संपर्क में आए हुए कुल २०३ लोगों की पहचान की गई है और इनमें से पांच लोगों की कोरोना जॉंच पॉज़िटिव पाई गई है| इनके नमूने जिनोम सिक्वेन्स की जॉंच के लिए भेजे गए है|

कर्नाटक में सामने आए ‘ओमीक्रोन’ के इन संक्रमितों की उम्र ६६ और ४६ वर्ष है| इन संक्रमितों के संपर्क में आए हुए और सहयात्रियों की ट्रेसिंग जारी होने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदान की| साथ ही, इससे ड़रें नहीं, कोरोना प्रतिबंधक नियमों का पालन करें और टीका लगवाने में समय जाया ना करें, यह आवाहन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया है|

इस दौरान क्या ‘ओमीक्रोन’ वेरिएंट की पृष्ठभूमि पर कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाएंगे, इस सवाल के जवाब में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी.के.पॉल ने फिलहाल हरएक को दोनों डोज लगाने का ही सरकार का प्रमुख लक्ष्य होने की बात स्पष्ट की| कोरोना की वैक्सीन हरएक को लगवानी चाहिए यह आज की जरुरत है, ऐसा पॉल ने कहा| ‘ओमीक्रोन’ वेरिएंट को लेकर अभी भी अध्ययन जारी है| सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी ‘ओमीक्रोन’ को लेकर कुछ बातें अस्पष्ट हैं, ऐसा पॉल ने कहा| साथ ही बुस्टर डोज से संबंधित वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है, यह जानकारी भी पॉल ने प्रदान की|

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या एक लाख से कम हुई है| दक्षिण पूर्व एशिया में बीते हफ्ते पाए गए कोरोना संक्रमितों में से सिर्फ ३.१ प्रतिशत मामले भारत में दर्ज़ हैं| देश में केरल और महाराष्ट्र में ही १० हज़ार से अधिक एक्टिव मामले हैं| देश के ९ राज्यों में १ हज़ार से १० हज़ार एक्टिव मामले होने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साझा की| साथ ही देश के ८४.३ प्रतिशत बुजुर्गों को कम से कम कोरोना का एक टीका लगा है| दोनों टीके लगवानेवालों की संख्या ४९ प्रतिशत होने की ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ध्यान आकर्षित किया|

इसी बीच विदेश से मुंबई पहुँचे और चार लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं| मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने पर यात्रियों की कोरोना जॉंच की गई थी| पहले इनमें से एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया था| इस वजह से अन्य लोगों की भी जांच की गई और अब तक विदेश से आए हुए कुल पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं| इन सबको सेवन हिल अस्पताल में दाखिल किया गया है और इनके नमूने जिनोम सिक्वेन्सिंग के लिए भेजे जाने की जानकारी पालिका प्रशासन ने साझा की| इस दौरान नाइजेरिया से पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ पहुँचे एक और उसके संपर्क में आए हुए दो लोग कोरोना संक्रमित होने की बात स्पष्ट हुई है और इनके नमूने भी जिनोम सिक्वेन्स की जॉंच के लिए भेजे गए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.