भारत में कोरोना मृतकों की संख्या ३ लाख हुई – अमरीका और ब्राज़ील के बाद सबसे अधिक मौतें

मृतकों की संख्यानई दिल्ली – भारत में अबतक मृत हुए कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन लाख हुई है। तीन लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौतें होनेवाला भारत विश्‍व में तीसरां देश बना है। अबतक सबसे अधिक कोरोना संक्रमित अमरीका में मृत हुए हैं। अमरीका में कोरोना मृतकों की संख्या लगभग भारत से दोगुनी है। इस दौरान ब्राज़ील में कोरोना मृतकों की संख्या करीबन ४.५ लाख हुई है।

शनिवार से रविवार की सुबह तक के चौबीस घंटों के दौरान देश में ३,७४१ कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई। इसके साथ ही देश में कोरोना मृतकों की कुल संख्या बढ़कर २ लाख ९९ हज़ार २६६ हुई थी। लेकिन, रविवार की शाम तक अलग अलग राज्यों ने जारी किए आँकड़ों के साथ ही, देश में कोरोना से हुई मौतों का आँकड़ा अब तीन लाख से अधिक होने की बात स्पष्ट हो रही है।

महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए आंकड़ों के अनुसार, रविवार के दिन राज्य में ५९४ संक्रमित मृत हुए। कर्नाटक में ६२६ कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। कर्नाटक में एक दिन में कोरोना से हुई मौतों की यह सबसे बड़ी संख्या है। इस दौरान तमिलनाडू में ४२२ और मध्य प्रदेश में ७५ संक्रमित मृत हुए।

बीते वर्ष के जनवरी महीने में भारत में कोरोना का पहला संक्रमित देखा गया था। तब से अबतक देश में कोरोना के कुल २ करोड़ ६५ लाख ३० हज़ार मामलें सामने आए हैं। इनमें से २ करोड़, ३६ लाख ५९ हज़ार से अधिक संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और कोरोना मृतकों की संख्या ३ लाख तक जा पहुँची हैं।

देश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत महाराष्ट्र में हुई हैं और राज्य में अबतक ८७ हज़ार ३०० कोरोना संक्रमित मृत हुए हैं। इसके अलावा कर्नाटक में अबतक २४ हज़ार ६५८ संक्रमितों की मृत्यु हुई हैं। दिल्ली में २३ हज़ार, तमिलनाडू में २० हज़ार, उत्तर प्रदेश में १९ हज़ार, पश्‍चिम बंगाल में १४ हज़ार २००, पंजाब में १३ हज़ार ८९ और छत्तीसगड़ में अबतक १२ हज़ार ४९४ कोरोना संक्रमित मृत हुए हैं।

अबतक ३ लाख से अधिक कोरोना संक्रमितों की मृत्यु होनेवाला भारत तीसरां देश बना है। इससे पहले अमरीका में अबतक ५ लाख ८९ हज़ार ७०३ कोरोना संक्रमित मृत हुए हैं। अमरीका में अबतक रोज़ाना ५०० से १००० कोरोना संक्रमित मृत हो रहे हैं। ब्राज़ील में अबतक ४ लाख ४८ हज़ार २२९ कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा हैं। ब्राज़ील में फिलहाल रोज़ाना २ हज़ार कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो रही हैं। शनिवार के दिन ब्राज़ील में १,९०० संक्रमित मृत हुए।

इसी बीच अमरीका में कोरोना मृतकों की संख्या अबतक सार्वजनिक किए गए आँकड़ों से कई अधिक होने का ड़र पहले भी व्यक्त किया गया है। कुछ दिन पहले ही अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के सलाहकार एंथनी फॉसी ने भी, अमरीका में कोरोना मृतकों का आँकड़ा असल में ९ लाख से अधिक होने की संभावना जताई थी। इसी बीच, अमरीका की ‘इन्स्टिट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स ॲण्ड इव्हैल्युएशन’ (आयएचएमई) नामक गुट ने भी इसी तरह का दावा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.