अहमदनगर के अस्पताल में भड़की आग से ११ मरिजों की मौत – छह की स्थिति गंभीर

अहमदनगर – महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल के ‘आयसीयू’ में लगी आग से कोरोना के ११ संक्रमितों की मौत हुई और छह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रधानमंत्री ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है, तो राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारजनों के लिए ५ लाख रुपये सहायता देने का ऐलान किया है।

अहमदनगरशनिवार सुबह लगभग ११ बजे अहमदनगर के जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमितों का इलाज वाले ‘आयसीयू’ में आग लगी। ‘आयसीयू’ से आग और धुआँ उठना शुरू होते ही यहां से मरिज़ों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। इस दौरान ‘आयसीयू’ का ‘ऑक्सिजन’ सप्लाई बंद करना पड़ा। ऑक्सिजन का सप्लाई बंद होने के कारण और कुछ की धुएँ के कारण दम घुटने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा कुछ मरीज़ों के शरीर पर जलने के निशान भी पाए गए हैं। आग लगने के समय इस ‘आयसीयू’ में २५ कोरोना संक्रमितों का इलाज चल रहा था।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन, प्राथमिक जांच के बाद यह आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात कही जा रही है। इस घटना की पूरी जाँच के आदेश राज्य सरकार ने दिए हैं। बीते डेढ़ वर्ष में राज्य के विभिन्न अस्पतालों में आग लगने की घटनाएँ हुई हैं। मुंबई में भांडूप, मुलुंड, विरार के अस्पतालों में भी आग लगने की घटनाएं घटी थीं। बीड़, नागपुर, भंड़ारा के अस्पतालों में भी आग लगने की बड़ी घटनाएं हुई थीं। तब भी अस्पतालों के अग्नि सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.