अफ्रीका में पाए गए कोरोना के नए वेरियंट की वजह से मुंबई शेअर बाज़ार १,६८८ अंकों से टूटा – निवेषकों के ७.३५ लाख करोड़ रुपएँ डूबे

मुंबई – दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरियंट पाया गया है| अब तक तीन देशों में इस वेरियंट के संक्रमित सामने आए हैं| साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से कुछ देशों ने यात्रियों पर फिर से प्रतिबंध लगाना शुरू किया है| इसका असर भारतीय शेअर बाज़ार पर देखा गया है| इसके प्रभाव में सेन्सेक्स १,६८८ अंकों से टूटा और निफ्टी निदेशांक में ५१० अंक गिरावट आई| इससे निवेषकों के तकरीबन ७.३५ लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं|

मुंबई शेअर बाज़ारशेअर बाज़ारों में बीते कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है| इसके लिए अलग अलग कारण रहे थे| सोमवार के दिन भी मुंबई शेअर बाज़ार १,१७० अंक टूटा था| इस दौरान रिलायन्स और सौदी की अराम्को कंपनी ने किए १५ अरब डॉलर्स के समझौते का पुनर्मुल्यांकन, पेटीएम के शेअर्स में बड़ी गिरावट वजह बनी थी| शुक्रवार के दिन हफ्ते के आखिरी सत्र में आई इस गिरावट के पीछे अफ्रीका में पाया गया कोरोना का नया खतरनकाक वेरियंट ज़िम्मेदार था| साथ ही विदेशी संस्थात्मक निवेषक (एफपीआई) ने शुरू की हुई बिक्री ने भी इस गिरावट की तीव्रता बढ़ाई है| गुरूवार के दिन एफपीआई ने बाज़ार से २,३०० करोड़ रुपये निकाल लिए|

बीते हफ्ते से मुंबई शेअर बाज़ार २,५२८ अंक (४.२४ प्रतिशत) और निफ्टी निदेशांक ७३८.३६ अंक (४.१५) प्रतिशत टूटे हैं| वर्तमान हफ्ते में भारतीय शेअर बाज़ार की हुई गिरावट ने निवेषकों को १४ लाख करोड़ से अधिक का नुकसान पहुँचाने के दावे किए जा रहे हैं| मुंबई सेन्सेक्स अपने रिकार्ड स्तर से अब तक ५,१३८ अंक लगभग ८ प्रतिशत टूटा है| १९ अक्तुबर के दिन मुंबई शेअर बाज़ार ने नया रिकार्ड स्थापित किया था| तब से शेअर बाज़ार का पूंजीगत मूल्य कम होकर २ करोड़ ७४ लाख ६९ हज़ार ६०६ करोड़ रुपयों से २ करोड़ ५८ लाख ३० हज़ार करोड़ हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.