पाकिस्तान की हरकत को भारतीय सेना का करारा जवाब

जम्मू/इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना द्वारा सीमावर्ती इलाके में की जानेवाली गोलीबारी को भारत द्वारा मुँहतोड़ जवाब मिल रहा है| भारतीय जवानों पर हमलें करते हुए शहीद जवानों के शव की विडंबना करनेवाले पाकिस्तान ने भारतीय सेना पर इल्ज़ाम लगाने शुरू किये थे| ‘भारतीय सेना की गोलीबारी में करीब ११ लोगों की जान गयी’ यह इल्ज़ाम पाकिस्तान ने लगाया है| साथ ही, आंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने भारत को रोकना चाहिए, यह आवाहन पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा है|

indo-pak-border- भारतीय सेना का करारा जवाब

मंगलवार के दिन, जम्मू-कश्मीर की नियंत्रणरेखा पर पाकिस्तान की ‘बॉर्डर ऍक्शन टीम’ ने (बीएटी-बॅट) हमला करते हुए तीन भारतीय जवानों को शहीद किया था| उनमें से एक जवान के शव की विडंबना की थी| इसपर भारत से संतप्त प्रतिक्रिया आयी थी और पाकिस्तान की गोलीबारी को दिया जानेवाला प्रत्युत्तर अधिक तीव्र करने की तैयारी भारतीय सेना ने की थी| इसके अनुसार ‘पीओके’ में रहनेवालीं पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर भारतीय सेना ने ज़ोर से गोलीबारी शुरू की| भारतीय सेना इस जगह तोपों का इस्तेमाल कर रही है, यह इल्ज़ाम पाकिस्तान ने लगाया है| ‘इस गोलीबारी और तोपों के हमले में ‘पीओके’ में एक यात्री बस का नुकसान हुआ| इस बस में से करीबन ९ यात्री मारे गये होकर, भारतीय सेना की गोलीबारी में मारे गये लोगों की तादात ११ तक पहुँच गयी है’ यह पाकिस्तान ने कहा है|

पाकिस्तान के इस दावे को समर्थन नहीं मिला है| नियंत्रणरेखा पर की पाकिस्तान द्वारा की जानेवालीं हरकतें और पाकिस्तानी सेना द्वारा किये जानेवाले दावें, इनमें से किसी का भी भरोसा नहीं दे सकते, यह बात पहले से ही सामने आयी थी| भारतीय सेना ने ‘पीओके’ में सर्जिकल स्ट्राईक की ही नहीं थी, ऐसा दावा पाकिस्तान ने किया था| साथ ही, पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में भारतीय सैनिकों का जान गँवानी पड़ी, यह दावा पाकिस्तानी सेना ने ठोक दिया था| लेकिन पाकिस्तान की ये हरकतें हँसाने लायक हैं, ऐसा कहते हुए भारत ने पाकिस्तान के दावे का इन्कार किया|  इस प्रकार के दावें करते हुए पाकिस्तान के सेनाप्रमुख और प्रधानमंत्री, साथ ही विदेश मंत्रालय भी, दुनिया भर में भारत के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं|

‘भारत ने यदि पाकिस्तान पर इस तरह हमला किया, तो पाकिस्तान उसका करारा जवाब देगा’ यह चेतावनी पाकिस्तान द्वारा, भारत समेत सारी दुनिया को दी जा रही है| एटमी बम से लैस रहनेवाले इन दोनों देशों के बीच का तनाव कम करने के लिए आंतर्राष्ट्रीय समुद्राय आग्रही भूमिका अपनायेगा और उसके बाद कश्मीर मसला अपने पक्ष में सुलझाने के लिए दबाव बढाया जायेगा, ऐसा पाकिस्तान का विचार है| लेकिन इस समय कोई भी देश पाकिस्तान के इस प्रचार को प्रतिसाद देने के तैयारी में नहीं है| इससे पाकिस्तान की निराशा अधिक बढ गयी है| संयुक्त राष्ट्रसंघ के मंच पर भी पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपप्रचार की मुहिम चलायी थी, लेकिन यह मुहिम भी असफल साबित हुई|

‘भारत कश्मीर की नियंत्रणरेखा पर कर रही कार्रवाई पाकिस्तान के लिए चिंता की बात है’ यह निष्कर्ष इस देश के विशेषज्ञ जता रहे हैं| भारत राजनीतिक स्तर पर पाकिस्तान को एकाकी बनाने में सफल हुआ है| दुनिया में से कोई भी देश पाकिस्तान की कश्मीर संदर्भ में कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है| इस परिस्थिति में, भारतीय सेना पाकिस्तान पर हमले करते हुए पाकिस्तान के सेना के जवाब की राह देख रही है| पाकिस्तानी सेना ने जवाब दिया, तो भारत आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसका मुद्दा बनाते हुए, उसका पाकिस्तान के खिलाफ अधिक तीव्रता से इस्तेमाल करेगा, यह चिंता इस देश के विशेषज्ञ जता रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.