१४ युरोपीय देशों के एटीएम्स पर सायबर हमला : रशियन सायबरसुरक्षा कंपनी के रिपोर्ट में दावा

लंडन/मॉस्को: युरोपीय देशों के बैंकिग क्षेत्र पर पिछले कुछ महिनों में हुए सायबर हमले में १४ देशों के हज़ारो ‘एटीएम मशिन्स’ को लक्ष्य बनाया होने की जानकारी रशिया की सायबरसुरक्षा कंपनी ने दी है| ‘एटीएम मशिन्स का उत्पादन करनेवालीं ‘एनसीआर’ और ‘डिबोल्ड निक्सडॉर्फ’ इन कंपनियों ने इस बात की पुष्टि की है| सायबर हमला हुए देशों में ‘ब्रिटन, नेदरलँण्ड्स, स्पेन, पोलंड इन जैसे प्रमुख देशों का समावेश है| इन देशों के बँको के नाम घोषित नहीं किए हैं| कुछ दिन पहले ब्रिटन के ‘टेस्को’ बैंक पर हुए सायबरहमले में कुल २५ लाख पाऊंड का नुकसान होने की बात सामने आयी थी|

सायबरसुरक्षारशिया की ‘ग्रुप आयबी’ इस सायबरसुरक्षा कंपनी ने अपना यह रिपोर्ट जारी किया गया है| इसमें युरोप में हाल ही में हुए सायबरहमले की जानकारी दी गई है| ‘ग्रुप आयबी’ के रिपोर्ट के अनुसार १४ युरोपीय देशों में हज़ारो ‘एटीएम मशिन्स’ सायबर हमलें में लक्ष्य बन गई हैं| हैकर्स ने ‘मॅलवेअर’ की सहायता से बैंक नेटवर्क में प्रवेश करके ‘एटीएम मशिन्स’ को एक ही समय बड़े पैमाने पर नोट देने पर मजबूर कर दिया था, ऐसी बात सामने आयी है| इस हमले में हुए नुकसान का अंदाज़ा अबतक सामने आया नहीं है, लेकिन इसमें करोड़ो युरो का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही हैं|

सायबरसुरक्षाचार महीने पहले पूर्वी एशिया के तैवान और थाइलंड में दो बैंको के ‘एटीएम मशिन्स’ पर इसी तरहा का सायबरहमला किया गया था| इस सायबरहमले में लगबग ३० लाख डॉलर की रकम चुराई गई थी| लेकिन युरोप में हुए सायबर हमले की व्याप्ति बड़ी होने के कारण आर्थिक नुकसान बड़ा होगा, ऐसा कहा जा रहा है| इस सायबर हमले के पीछे पूर्वी युरोप का ‘कोबाल्ट’ नाम का हैकर्स गुट हो सकता है, ऐसा दावा ‘गु्रप आयबी’ ने किया है|

इससे पहले, बैंकिंग क्षेत्र में होने वाले सायबरहमलें में ‘एटीएम कार्ड का पिन चुराकर पैसे निकालना’, ‘वायर ट्रान्सफर घुमाना’, ‘बैकिंग नेटवर्क द्वारा ऑनलाइन रकम गायब करना’ इन जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जा रहा था| लेकिन ‘एटीएम मशिन्स’ पर सायबरहमला यह सायबरक्षेत्र के हमले का नया तरीका है| इसकी व्याप्ति और तीव्रता बढ़ रही है, ऐसी चेतावनी रशियन सायबरसुरक्षा कंपनी द्वारा दी गई है| एशिया और युरोप में हुए हमले के बाद अगला लक्ष्य अमरीका रहने के संकेत मिले हैं|

सायबरसुरक्षाअमरीका की सर्वोच्च गुप्तचर यंत्रणा ‘फेडरल ब्युरो ऑफ इन्व्हेस्टिगेशन’ ने इस महिने की शुरुआत में, इस बारे में विशेष अलर्ट जारी कर दिया है| अमरीका के बैंको में भेजे गये ‘अलर्ट’ में, देश की ‘एटीएम मशिन्स’ सायबरहमलें में लक्ष्य होगी, ऐसी आशंका जताई गयी हैं| इस चेतावनी में, रशिया के बैंकिग क्षेत्र पर हुए सायबरहमले का ज़िक्र किया गया है| सायबर हैकर्स के गुटों द्वारा अमरीका के वित्तक्षेत्र को लक्ष्य बनाया जाने की योजना रहने की पुख्ता जानकारी रहने का दावा ‘एफबीआय’ की चेतावनी में है| ‘एटीएम सिक्युरिटी असोसिएशन’ तथा ‘युरोपोल’ इन संगठनों ने रशियन सायबरसुरक्षा कंपनी के रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.