भारतीय लष्कर ने ‘पीओके’ में पाकिस्तानी लष्कर का मुख्यालय उड़ाया

पुंछ: पाकिस्तान को उत्तर देने के लिए भारत के सामने बहुत विकल्प है, ऐसा भारत के लष्कर प्रमुख ने हालही में पाकिस्तान को सूचित किया था। कश्मीर के नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी लष्कर के मुख्यालय पर हमला करके भारतीय लष्कर ने इसका एहसास पाकिस्तान को दिलाया है। सोमवार को भारतीय लष्कर ने किए इस हमले में पाकिस्तानी लष्कर का बहुत बड़ा नुकसान होने के चिन्ह दिखाई दे रहे हैं। पिछले हफ्ते में पाकिस्तान के लष्कर ने पुंछ जिले के लष्कर के तल पर हमला किया था। उसे भारतीय लष्कर ने दिया यह प्रत्युत्तर है, ऐसा कहा जा रहा है।

भारतीय लष्कर, पीओके, पाकिस्तानी लष्कर, मुख्यालय, उड़ाया, पुंछ, कश्मीर२३ अक्टूबर के रोज जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय लष्कर के तल पर हमला हुआ था। वहा बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था, लेकीन जीवितहानि नहीं हुई थी। पाकिस्तानी लष्कर ने इस हमले के लिए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड का उपयोग किया था। इस हमले के बाद पाकिस्तान ने बड़े तादाद में गोलीबारी करके भारत को चेतावनी दी थी। उसके बाद भारत के लष्कर प्रमुख ने पाकिस्तान को चेतावनी देनेवाले विधान किए थे। पाकिस्तान के विरोध में उपयोग के लिए भारतीय लष्कर के पास बहुत विकल्प है, ऐसा लष्कर प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा था। सोमवार को भारतीय लष्कर ने भीषण हमला करके पाकिस्तान को इसका एहसास दिलाया है।

भारतीय लष्कर ने पाकिस्तान व्याप्त कश्मीर में नियंत्रण रेखा के लगभग १८ से २० किलोमीटर अंदर होनेवाले हाजीरा में पाकिस्तानी लष्कर के मुख्यालय को लक्ष किया है। इस मुख्यालय के पास आतंकवादियों के दो से तीन अड्डे होने का दावा किया जा रहा है। पाकिस्तानी लष्कर के वहां के मुख्यालय पर हमला अचूक एवं मर्मभेदी था। जिसकी वजह से नागरी बस्ती का बिल्कुल नुकसान नहीं हुआ है, ऐसी जानकारी भारतीय लष्कर ने दी है। इतना ही नहीं तो इस हमले का वीडियो भी प्रसिद्ध किया गया है। जिसमें भारतीय लष्कर के हमले में पाकिस्तानी लष्कर का मुख्यालय तबाह होने की बात स्पष्ट दिखाई दे रही है।

इससे पहले भी भारतीय लष्कर ने किये सर्जिकल स्ट्राइक की खबर से इनकार करके पाकिस्तानी लष्कर ने अपनी इज्जत बचाने का प्रयत्न किया था। पर सोमवार के हमले का वीडियो तथा फोटोग्राफ्स प्रसिद्ध होने से इस हमले से इंकार करना पाकिस्तान को कठिन हो रहा है। पिछले वर्ष से भारतीय लष्कर जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान के कारवाईयों को कड़े प्रत्युत्तर दे रहा है। जिसकी वजह से नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की घुसपैठ बड़ी तादाद में कम हुई है और सन २०१७ से अब तक अकेले पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान को डेढ़ सौ से अधिक जवान गंवाने पड़े हैं, ऐसा दावा किया जा रहा है।

भारतीय लष्कर की इस आक्रामकता ने पाकिस्तानी लष्कर की धज्जियां उड़ाई है। फिलहाल पाकिस्तानी में प्रधानमंत्री इम्रान खान की सरकार सत्ता पर आयी है और इस सरकार को पाकिस्तानी लष्कर ने सत्ता पर लाने का दावा किया जाता है। प्रधानमंत्री इम्रान खान एवं उनकी सरकार भारत से चर्चा करने के लिए लगातार प्रस्ताव दे रही है। भारत के साथ चर्चा को कड़ा विरोध करनेवाले पाकिस्तानी लष्कर का समर्थन होनेवाली सरकार भारत से चर्चा करने के लिए उत्सुकता दिखा रही है। यह बात पाकिस्तानी लष्कर को भारतीय लष्कर का प्रत्युत्तर सहन न होने की बात दिखा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.