‘पाकिस्तान द्वारा परमाणु हमले किया जाने का यक़ीन होने पर भारत परमाणु नीति में बदलाव करेगा’ : विशेषज्ञ का दावा

वॉशिंग्टन, दि. २१ : ‘पहले परमाणु हमला न करने की जिम्मेदार परमाणु नीति भारत ने आजतक अपनायी थी| लेकिन यदि पाकिस्तान ने भारत पर परमाणु हमला करने की कोशिश की, तो पाकिस्तान को वैसा अवसर न मिलें इसलिए भारत अपनी इस नीति का त्याग करेगा’ ऐसा दावा एक विशेषज्ञ ने किया है| ‘मॅसाच्युसेटस् इन्स्टिट्युट ऑफ टेक्नॉलॉजी’ के विशेषज्ञ बिपिन नारंग ने अमरीका में आयोजित की एक परिषद में यह चेतावनी दी|

परमाणु नीति में बदलावअमरीका के वॉशिंग्टन में आयोजित की गयी ‘कार्नेज इंटरनेशनल न्युक्लिअर पॉलिसी कॉन्फरन्स’ को बिपिन नारंग संबोधित कर रहे थे| ‘परमाणु हाथियार का पहले इस्तेमाल नहीं करेंगे, ऐसी भारत की नीति है| लेकिन जब अपने उपर पाकिस्तान परमाणु हमला करेगा, ऐसा यक़ीन भारत को हुआ, तो फिर भारत पाकिस्तान को परमाणु हमला करने का अवसर ही नहीं देगा| इससे पहले ही भारत पाकिस्तान पर हमला करेगा| भारत का यह हमला पारंपरिक नहीं होगा’ ऐसा दावा नारंग ने किया| साथ ही, इसके लिए भारत अपनी पारंपरिक नीति का त्याग करने के लिए हिचकिचायेगा नहीं, ऐसे भी आगे नारंग ने कहा|

अपने शहरों पर पाकिस्तान के एटमी हमले बरदाश्त करते हुए इसके बाद पाकिस्तान को आण्विक जवाब देने के लिए भारत राह नही देखेगा| इससे पहले ही पाकिस्तान की परमाणु क्षमता नष्ट करने की कोशिश भारत करेगा| इसके लिए पाकिस्तान के ‘मिसाईल लॉंचर्स’ को भारत लक्ष्य करेगा, ऐसा मत बिपिन नारंग ने जताया है| अपना यह दावा हम भारत के पूर्व सेना के अधिकारी और अतिरेकी सोच के लोग अपने दावे पर निर्भर नहीं रहेंगे, ऐसा स्पष्टीकरण भी नारंग ने इस दौरान दिया| भारत के रक्षा दल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभानेवाले पूर्व लेफ्टनंट जनरल बी. एस. नारंग ने परमाणु का पहले हमला न करने की नीति छोड देनी चाहिए, ऐसे भारत सरकार को कहा था, इनका दाखला नारंग ने दिया|

साथ ही, भारत के पूर्व राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने अपनी किताब में, भारत को होनेवाले परमाणु हमले के खतरे पर चिंता जतायी थी| ऐसे ज़िम्मेदार लोगों से जतायी जानेवाली चिंता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, ऐसे कहते हुए, भारत अपनी पारंपरिक परमाणु नीति पर दोबारा सोच सकता है, ऐसा दावा नारंग ने इन सदर परिषद में किया| इसी दौरान, ‘पाकिस्तान यह परमाणुसज्जित देश होकर, भारत ने हमपर हमला किया, तो परमाणु हाथियार का इस्तेमाल किया जायेगा’ ऐसी धमकी पाकिस्तान से हर वक्त मिलती रहती है| इतना ही नहीं, बल्कि भारत के सैनिकों ने पकिस्तान के इलाके में घुसपैठ की, तो उनपर छोटी क्षमता के परमाणु हमले करने की तैयारी पाकिस्तान ने की है|

इनको पाकिस्तान ने ‘टॅक्टिकल न्युक्लिअर वेपन्स’ ऐसा नाम दिया होकर, इस प्रकार के परमाणु हाथियार की तादाद पाकिस्तान तीव्र गति से बढ़ा रहा है| इस संदर्भ में चिंता जताते हुए अमरीका ने, ‘क्या ऐसे परमाणु हाथियार सँभालने की क्षमता पाकिस्तान के पास है, ऐसा सवाल पूछा था| वहीं, ‘पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कम क्षमता के परमाणु हाथियार का इस्तेमाल किया, तो वह परमाणु हमला माना जायेगा और उसका सही तरीके से जवाब मिलेगा’ ऐसी चेतावनी भारत ने पहले से ही दी थी|

कश्मीर मसला सुलझा नहीं, तो भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु जंग भडक उठेगी, इस तरह की धमकियाँ पाकिस्तान से भारत को हरवक्त मिलती रहती हैं|

परमाणु जंग का लगातार उल्लेख करते हुए पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे पर सारी दुनिया का ध्यान खींच रहा है| लेकिन इसके खतरनाक अंजाम का पाकिस्तान को एहसास नहीं है, ऐसी चेतावनी पाकिस्तान के ही विशेषज्ञ दे रहे हैं|

पाकिस्तान में आतंकवादी और चरमपंथियों का प्रभाव बढ रहा होकर, इस देश के परमाणु हाथियार आतंकवादियों के हाथ लगने का डर बढ रहा है| इसी कारण पाकिस्तान के परमाणु हाथियार से भारत को होनेवाला खतरा और भी बढ गया है, ऐसे सामने आ रहा है| उसीमें, यदि पाकिस्तान पुरस्कृत आतंकवादियों ने भारत पर खतरनाक आतंकी हमला किया, तो पाकिस्तान को उसका जवाब देने के लिए भारत सरकार पर दबाब बढेगा|

इससे दोनो देशों के बीच जंग भड़ककर, उसका रूपांतरण परमाणु जंग में होगा, ऐसा डर अमरीका विशेषज्ज्ञ द्वारा जताया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.