अफ़गान शांति प्रक्रिया पर भारत और अमरीका की हुई व्यापक चर्चा

नई दिल्ली – अमरीका ने अफ़गानिस्तान के लिए नियुक्त किए हुए विशेषदूत ज़ल्मे खलिलज़ाद ने भारत के विदेशमंत्री एस.जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल से भेंट की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापक चर्चा होने की जानकारी अमरिकी विशेषदूत ज़ल्मे खलिलज़ाद ने साझा की। अफ़गान सरकार और तालिबान के बीच हुई बातचीत से युद्धविराम हो और अफ़गानिस्तान में सियासी स्थिरता स्थापित हो, इस पर अमरीका और भारत की सहमति होने की जानकारी अमरिकी दूतावास ने साझा की।

Afghanistan-India-Americaचार दिन पहले कतार की राजधानी दोहा में अफ़गान सरकार और तालिबान के बीच बातचीत हुई। भारत के विदेशमंत्री एस.जयशंकर ने इस बातचीत के दौरान भारत की भूमिका स्पष्ट शब्दों में रखी थी। मंगलवार के दिन अमरिकी विशेषदूत खलिलज़ाद के साथ हुई भेंट के दौरान भी विदेशमंत्री जयशंकर ने इस बातचीत से अफ़गानिस्तान की संप्रभुता के लिए खतरा निर्माण नहीं होगा और महिलाओं के अधिकार सुरक्षित रहेंगे, यह उम्मीद व्यक्त की। साथ ही अफ़गानिस्तान की ज़मीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकी हमलों के लिए नहीं होगा, इसकी गारंटी इस शांति प्रक्रिया से प्राप्त होना आवश्‍यक है, यह भूमिका भारत ने रखी।

तभी अफ़गानिस्तान की यह शांति प्रक्रिया की कामयाबी के लिए अफ़गानिस्तान के क्षेत्रीय सहयोगी देश के तौर पर भारत अहम ज़िम्मेदारी निभाए, ऐसा आवाहन अमरिकी विशेषदूत खलिलज़ाद ने किया। इस शांति प्रक्रिया का उद्देश्‍य प्राप्त करने के लिए भारत और अमरीका संयुक्तरूप से कोशिश करेंगे, यह उम्मीद खलिलज़ाद ने व्यक्त की। अफ़गानिस्तान में बीते कई वर्षों से जारी संघर्ष ख़त्म करके शांति स्थापित करने के मुख्य उद्देश्‍य के बावजूद अगले कुछ समय में अफ़गानिस्तान में सियासी स्थिरता निर्माण करने की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी रहेगी, यह बात खलिलज़ाद ने कही है। बीते दो वर्षों में खलिलज़ाद का किया हुआ भारत का यह पांचवा दौरा है।

इसी बीच अफ़गानिस्तान की राजनीति की धारा में तालिबान को शामिल करने के लिए अमरीका कोशिश कर रही है। राजनयिक स्तर पर यह कोशिश किए जाने के बावजूद अफ़गानिस्तान में जारी तालिबान के हमले अभी तक बंद नहीं हुए हैं। दोहा में यह शांतिवार्ता शुरू होने से पहले और बातचीत ख़त्म होने के बाद भी अफ़गानिस्तान में आतंकी हमले किए गए हैं। इन हमलों के लिए तालिबान के ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.