अवैध शरणार्थियों के झुंड़ यूरोप में सरकार का तख्तापलट करेंगे – ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री की चेतावनी

बर्लिन – यूरोपिय महासंघ अपनी सीमा की सुरक्षा मज़बूत करके अवैध शरणार्थियों को देश बाहर निकालने की तैयारी करें। नहीं तो यह अवैध झुंड़ यूरोप में जनता ने बनायी सरकार का तख्तापलट देंगे, ऐसी चेतावनी ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्झांडर शालेनबर्ग ने दी है। अन्य यूरोपिय देशों की तुलना में खास तौर पर जर्मनी अपनी अवैध शरणार्थियों से जुड़ी नीति अधिक सख्त करें, ऐसा आवाहन शालेनबर्ग ने किया है।

गाजा पट्टी में शुरू युद्ध की पृष्ठभूमि पर यूरोपिय देशों की सड़कों पर अवैध शरणार्थियों की भारी मौजुदगी हैं। स्वतंत्र पैलेस्टिन की मांग कर रहे इन शरणार्थियों में हमास के आतंकवादियों ने इस्रायल पर किए हमले का समर्थन करने वाले चरमपंथी भी होने की बात स्पष्ट हुई है। अवैध शरणार्थियों के झुंड़ यूरोप में सरकार का तख्तापलट करेंगे - ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री की चेतावनीयह प्रदर्शनकारी इस्रायल के विनाश के नारे लगा रहे हैं। साथ ही यूरोपिय देशों में शरिया लागू करने की मांग भी कर रहे हैं। ब्रिटेन, फ्रान्स, जर्मनी इन प्रमुख यूरोपिय देशों में सुरक्षा सैनिकों पर इन प्रदर्शनकारियों ने हमले करने की जानकारी भी सामने आयी है।

ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री अलेक्झांडर शालेनबर्ग ने यह चेतावनी दी है कि, शरणार्थियों की वजह से यूरोपिय देशों पर बड़ा संकट टूट सकता हैं। ‘आगे के दिनों में शरणार्थियों के झुंड़ यूरोपिय देशों की सरकार पर अपने निर्णय बदलने के लिए दबाव भी बना सकते हैं। यही शरणार्थी यूरोप में सरकार का तख्तापलट कर सकते हैं’, ऐसी चेतावनी शालेनबर्ग ने दी। अवैध शरणार्थियों को भगाना, उन्हें निष्कासित करना उन्हें अपने देश रवाना करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है, ऐसा दावा ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री ने किया है। जर्मनी के लिए तो स्थिति सिर से गुजर गई है, ऐसा इशारा भी शालेनबर्ग ने दिया।अवैध शरणार्थियों के झुंड़ यूरोप में सरकार का तख्तापलट करेंगे - ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्री की चेतावनी

‘यूरोपियन यूनियन एजेन्सी फॉर असायलम नामक गुट ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार वर्ष २०२३ के पहले छह महीनों में ही पांच लाख लोगों ने यूरोप में आश्रय पाने के लिए अर्जी दाखिल की हैं। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष के पहले आठ महीनों में ही सवा दो लाख से भी अधिक अवैध शरणार्थी यूरोप में दाखिल होने का दावा किया जा रहा है।

इसी बीच, जर्मनी में शरणार्थियों की उभरी समस्या को लेकर अमेरिका के ज्येष्ठ कूटनीतिक हेन्री किसिंजर ने कुछ दिन पहले ही आगाह किया था।

English

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.