हिज़बुल्लाह प्रमुख ने सौदी के राजा सलमान पर लगाए आतंकवाद के आरोप

hezbollah-chief-allege-saudi-king-2बैरूत – लेबनान के आतंकी हिज़बुल्लाह संगठन के प्रमुख हसन नसरल्ला ने सौदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सौद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। राजा सलमान की हुकूमत इराक और सीरिया में आत्मघाती हमले कर रही है, यह आरोप भी नसरल्ला ने लगाया। हिज़बुल्लाह प्रमुख के इन आरोपों पर लेबनान से ही प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। हसन नसरल्ला लेबनीज सरकार और जनता का प्रतिनिधित्व नहीं करते, ऐसी आलोचना लेबनान के प्रधानमंत्री नजिब मिकाती ने की है।

दो वर्ष पहले अमरीका के ड्रोन हमले में ईरान की कुदस्‌ फोर्सस के प्रमुख मेजर जनरल कासेम सुलेमानी मारे गए थे। इस अवसर पर बैरूत में आयोजित समारोह को वर्चुअली संबोधित करते समय हिज़बुल्लाह के प्रमुख नसरल्ला ने सौदी अरब के राजा सलमान और हुकूमत पर गंभीर आरोप लगाए। राजा सलमान ने ‘आईएस’ की विचारधारा विश्‍वभर में पहुँचाई, यह आरोप नसरल्ला ने लगाया।

सौदी के हज़ारों लोगों को राजा सलमान ने इराक और सीरिया में आतंकी हमले करने के लिए भेजने करने का आरोप नसरल्ला ने लगाया। इसके साथ ही येमन में हौथी विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान चलानेवाले सौदी पर नसरल्ला ने जोरदार आलोचना की। हिज़बुल्लाह के प्रमुख ने सौदी के राजा पर लगाए इन आरोपों के बाद सौदी और मित्रदेशों से प्रतिक्रिया प्राप्त होने से पहले ही लेबनान की सरकार ने नसरल्ला के बयान से दूरी कर ली है।

hezbollah-chief-allege-saudi-king-1लेबनान के राष्ट्राध्यक्ष मिशेल एऑन और प्रधानमंत्री मिकाती ने तुरंत प्रतिक्रिया दर्ज़ करके नसरल्ला के बयानों से लेबनान की सरकार सहमत ना होने की बात स्पष्ट की। साथ ही सौदी अरब के साथ मित्रता लेबनीज जनता के लिए अहम होने का बयान भी लेबनान के नेता ने किया है। ऐसे में नसरल्ला और उसकी पार्टी हिज़बुल्लाह लेबनान और सौदी अरब के संबंधों में तनाव निर्माण करने की कोशिश में जुटी होने का आरोप लेबनान के कुछ नेताओं ने लगाया।

कुछ दिन पहले सौदी अरब के राजा सलमान ने ईरान समेत हिज़बुल्लाह की आलोचना की थी। ईरान एवं ईरान के समर्थन वाला हिज़बुल्लाह खाड़ी क्षेत्र की अस्थिरता का प्रमुख कारण होने का आरोप राजा सलमान ने लगाया था। इसके साथ ही लेबनीज जनता हिज़बुल्लाह की तानाशाही को लताड़ दे, यह आवाहन भी राजा सलमान ने किया था।

पिछले डेढ़ वर्ष से लेबनान की जनता में हिज़बुल्लाह के प्रति मन में गुस्सा बढ़ रहा है। हिज़बुल्लाह की वजह से लेबनान में अस्थिरता बढ़ी है और आर्थिक संकट भी खड़ा हुआ है, यह आरोप लेबनीज जनता लगा रही है। ऐसे में पिछले वर्ष बैरूत बंदरगाह में हुए ताकतवर विस्फोट के लिए हिज़बुल्लाह ने भंड़ारण किए अमोनियम नाइट्रेट रसायन ज़िम्मेदार होने की बात भी सामने आयी है। इस वजह से लेबनीज जनता में हिज़बुल्लाह के खिलाफ जनआक्रोश तीव्र हो रहा है। ऐसी स्थिति में, सौदी के राजा ने लेबनीज जनता से आवाहन करने पर आगबबूला हुए नसरल्ला ने राजा सलमान के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

इसी बीच १९९० के दशक में बोस्निया के युद्ध में शामिल हुआ हिज़बुल्लाह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी संगठन के तौर पर पहचानी जा रही है। अमरीका और इस्रायल विरोधी गतिविधियों के लिए कुप्रसिद्ध हिज़बुल्लाह को यूरोपिय महासंघ, अरब लीग ने आतंकी घोषित किया है। यह संगठन ईरान की वफादार है और पिछले कुछ वर्षों से इराक एवं सीरिया के संघर्ष में शरीक हुआ है। सीरिया में हिज़बुल्लाह की गतिविधियाँ अपनी सुरक्षा के लिए खतरा होने का इशारा इस्रायल ने पहले ही दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.