‘भारत पाकिस्तान में आतंकवाद फैला रहा है’ : पाकिस्तानी सेनाप्रमुख का झूठा इल्ज़ाम

रावळपिंडी, दि. २२ : भारत पाकिस्तान में आतंकी कार्रवाई कर रहा है, ऐसा इल्ज़ाम पाकिस्तान के सेनाप्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने लगाया| साथ ही, ‘जम्मू-कश्मीर में हो रहे अत्याचारों की और पाकिस्तान आतंकवादियों पर जो कार्रवाई कर रहा है उसकी खबरें छिपाने के लिए नियंत्रण रेखा पर भारत गोलीबारी कर रहा है’ ऐसा दावा भी पाकिस्तानी सेनाप्रमुख ने किया है| पाकिस्तान के कब्ज़ेवाले कश्मीर (पीओके) में नियंत्रणरेखा पर तैनात रहे पाकिस्तानी सैनिकों को संबोधित करते हुए जनरल बाजवा ने भारत के खिलाफ यह ज़हर उगल दिया|

भारत पाकिस्तानपाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को भारत से पूरी सहायता मिल रही है| कुलभूषण यादव को गिरफ्तार करके पाकिस्तान भारत की साज़िश दुनिया के सामने ले आया’ ऐसा दावा जनरल बाजवा ने किया| साथ ही, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रची साज़िश अपनी सेना कभी भी क़ामयाब नहीं होने देगी, ऐसा भरोसा भी जनरल बाजवा ने दिलवाया| भारत पर आतंकवाद के इल्ज़ाम लगाते हुए बाजवा ने, जम्मू-कश्मीर के लोगों पर भारत अत्याचार कर रहा है, ऐसा आरोप किया| ‘जम्मू-कश्मीर में भारत के इशारे पर नाचनेवाली सरकार होकर, इस सरकार की मदद से भारत यहाँ के लोगों का मुँह बंद करा रहा है’ ऐसी आलोचना पाकिस्तानी सेनाप्रमुख ने की|

‘लेकिन जम्मू-कश्मीर में हो रहे अत्याचारों की खबरे दुनिया के सामने ना आयें, इसलिए भारत कश्मीर की नियंत्रणरेखा पर हर समय गोलीबारी कर रहा है| इस गोलीबारी द्वारा भारत एक ही समय दो बातें साध्य कर रहा है| जम्मू-कश्मीर में भारत के अत्याचारों की जानकारी और पाकिस्तान आतंकवादियों पर कर रही कार्रवाई, इनकी खबरें इस कारण छिप जाती हैं’ ऐसे जनरल बाजवा ने कहा| लेकिन भारत द्वारा किये जानेवाले संघर्षविराम के उल्लंघन का, पाकिस्तान की सेना मुँहतोड जवाब दिये बगैर नहीं रहेगी’ ऐसी चेतावनी जनरल बाजवा ने दी है|

पाकिस्तान के सेनाप्रमुख पद की कमान हाथ में लेने के बाद कश्मीर की नियंत्रणरेखा की भेंट करनेवाले जनरल बाजवा इसी तरह भारत के खिलाफ नारेबाज़ी करेंगे, यह इससे पहले ही स्पष्ट हो चुका था| यह पाकिस्तानी सेना की परंपरा होकर, जनरल बाजवा ने उसी का पालन किया यह दिखाई देता है| लेकिन अब पाकिस्तानी सेना पर, आतंकवादियों पर कार्रवाई करने का बड़ा दबाव है। इसी कारण पाकिस्तानी सेना ने ‘हफीज सईद’ को नजरबन्द करने की अनुमती दी थी| इतना ही नहीं, बल्कि सईद का नाम भी आतंकवादियों की सूचि में दाखिल किया गया था; इसके पीछे यही कारण है, ऐसे कहा जाता है| इस पृष्ठभूमि पर, पाकिस्तानी सेना का भारतद्वेष कम नहीं हुआ है, ऐसा संदेश जनरल बाजवा ने अपने देशवासियों को दिया, ऐसे दिखायी देता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.