जर्मनी को फ्रान्स के परमाणु कार्यक्रम में निवेश करना होगा

बर्लिन/पैरिस – रशिया-यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि पर यूरोप की सुरक्षा के लिए जर्मनी को फ्रान्स के परमाणु कार्यक्रम में निवेश करना चाहिये, ऐसी गुहार जर्मनी के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष वोल्फगैंग शॉबल ने लगायी है। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन और प्रमुख नेताओं ने लगातार परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की चेतावनी दी थी। इस वजह से यूरोपिय देशों में बेचैनी बनी है और सामरिक नीति की फिर से गणित करने की गतिविधियाँ शुरू हुई हैं। शॉबल का बयान इसी का हिस्सा दिख रहा है।

पूर्व राष्ट्राध्यक्ष शॉबल ने कुछ दिन पहले ‘वेल्ट एम सोन्टैग’ को साक्षात्कार दिया था। इस दौरान उन्होंने पुतिन ने यूक्रेन पर किए हमले का दाखिला देकर यूरोप की रक्षा संबंधि नीति में बदलाव करने की ज़रूरत होने की भूमिका रखी। ‘पुतिन के सहयोगी लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहे हैं। इस वजह से अब यूरोप को जवाबी परमाणु हमले की क्षमता रखने की आवश्यकता है। यूरोप में फ्रान्स परमाणु क्षमता रखता है। जर्मनी ने अपने हित को ध्यन में रखते हुए फ्रान्स के परमाणु कार्यक्रम में आर्थिक निवेश करना चाहिये। इसके बदले मे फ्रान्स के साथ जवाबी परमाणु हमला करने की क्षमता विकसित करनी पडेगी’, ऐसी गुहार शॉबल ने लगायी।

‘करीबी दिनों में जर्मनी को फ्रान्स के साथ सामरिक सहयोग पर जोर देना पडेगा। परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने संबंधित समझौते पर भी विचार करना ज़रूरी है। फ्रान्स और जर्मनी पड़ोसी देश हैं और कई मुद्दों पर उनकी अच्छी नज़दिकीयाँ  हैं। सामरिक खतरों पर भी दोनों देशों का एकमत है’, ऐसा जर्मनी के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने कहा। मौजूदा समय में यूरोप की रक्षा क्षमता का विचार करें तो इसमें परमाणु क्षमता का समावेश अनिवार्य है, यह दावा भी शॉबल ने किया।

यूरोपिय महासंघ के मौजूदा समझौते के अनुसार नई चुनौतियों का मुकाबला करना मुमकिन नहीं होगा। इस वजह से नई नीति ज़रूरी है और इसके लिए जर्मनी, फ्रान्स और पोलैण्ड को पहल करनी होगी, इस पर भी जर्मनी के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ने ध्यान आकर्षित किया। विश्व में फिलहाल नौं देश परमाणु क्षमता रखते हैं और इनमें यूरोप के फ्रान्स और ब्रिटेन का समावेश है। फ्रान्स के पास ३०० परमाणु हथियार होने की बात कही जाती है। इसके अलावा अमरीका ने अपने परमाणु हथियार यूरोप के रक्षा अड्डों पर तैनात किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.