ब्रिटन संसद के बाहर गोलीबारी; आतंकवादी हमले की आशंका

लंदन, दि. २२: लंदन में ब्रिटन संसद के बाहर हुई गोलीबारी में १२ लोग जख्मी होने की खबर है| इसके बाद ब्रिटन संसद का कामकाज रोक दिया गया| हालाँकि गोलीबारी करनेवाले हमलावरों के बारें में जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन दो लोगो ने यह गोलाबारी की, ऐसा दावा कुछ न्यूजचैनलों ने किया| युरोप के प्रमुख देशों को आतंकवादी हमले का खतरा खुफिया एजन्सियों द्वारा दिया जा रहा था|

दो हमलावरों में से एक ने ब्रिटन संसद के बाहर पहारा देने वाले सुरक्षा कर्मी पर हमला किया| वहीं, दूसरे ने संसद इमारत के नजदीक ब्रीज से गोलीबारी शुरू की| इसके कारण अफरातफरी का माहौल शुरू होने की जानकारी समाचारसंस्था ने दी| इस गोलीबारी में करीब १२ लोग घायल हुए, ऐसा कहा जाता है| घायलों पर जल्द से जल्द ईलाज करने के लिए इस ब्रिज से वैद्यकीय पथक दाखिल हुए| इस हमले के बाद ब्रिटन की संसद का कामकाज़ रोक दिया गया|

इस समय करीब दो सौ लोकप्रतिनिधी संसद में थे| उपसभापती डेव्हिड लिडिंग्टन ने इस हमले की जानकारी देकर संसद का कामकाज रोक दिया| इस ब्रिज के नजदीक रहा वेस्टमिन्टर भूमिगत रेल स्थानक बंद करने की घोषणा की गयी है| पुलिस ने प्रशासन के पास यह स्थानक बंद करने की माँग की थी| इसी दौरान, हालाँकि इस हमले की जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है, मग़र फिर भी एक संदिग्ध वाहन रक्षा एजन्सियों ने कब्ज़े में लेने की खबर है|

पिछले कुछ महिनों से जर्मनी, फ्रान्स और ब्रिटन को भी आतंकवादी हमले का खतरा रहने का दावा इन देशों के खुफिया एजन्सियों ने किया था| ब्रिटन के ‘एमआय-५’ इस खुफिया एजन्सी ने, आतंकवादी अपने देश पर हमले करने की तैयारी में है, ऐसा कहा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.