देश में ईंधन की माँग पूर्ववत होगी – पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

नई दिल्ली – कोरोना वायरस के संकट की वज़ह से देशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया। इसका असर ईंधन की माँग पर हुआ। अप्रैल महीने में देश की ईंधन की माँग में ७० प्रतिशत गिरावट हुई थी। लेकिन, अब यह माँग धीरे धीरे बढ़ने लगी है और ज़ल्द ही स्थिति पहले जैसी होगी, यह विश्‍वास केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने व्यक्त किया है।

देश में लॉकडाउन घोषित होने के बाद अप्रैल महीने में ईंधन की माँग में ७० प्रतिशत गिरावट हुई थी। दुनियाभर में यही परिस्थिति बनी थी। कुछ देशों ने तो अपनी रिफायनरीज़् बंद कीं थीं। लेकिन, इसकी तुलना में भारत की स्थिति काफ़ी बेहतर थी, यह बयान धर्मेद्र प्रधान ने किया है। अब केंद्र सरकार ने आर्थिक पैकेज घोषित करने के बाद और लॉकडाउन शिथिल होने के बाद ईंधन की माँग में बढ़ोतरी होने की बात प्रधान ने कही है। मई महीने में ईंधन की माँग में ६० से ६५ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है, यह भी प्रधान ने आगे कहा।

जून महीने तक सभी कुछ पहले जैसा बेहतर होगा, यह विश्‍वास प्रधान ने व्यक्त किया। सड़कों पर हमेशा की तरह बाईक और गाड़ियाँ दौड़ना शुरू होने पर पेट्रोल और डिज़ल की माँग में बढ़ोतरी होगी। साथ ही, २५ मई से देश में घरेलु विमान सेवा एवं अगले महीने में ट्रेनें शुरू हो रहीं हैं। इसके बाद पूरा चित्र बदलेगा, यह बात प्रधान ने स्पष्ट की।

कोरोना वायरस के संकट दौर में पेट्रोल-डिज़ल की क़ीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई। लेकिन, आंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनीं अनिश्‍चितता के कारण, आनेवाले समय में ईंधन के क़ीमतें स्थिर रहेंगी ही, इसका भरोसा दिलाना मुमक़िन नहीं है, यह चेतावनी पेट्रोलियम मंत्री ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.